Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»संदेशखाली में ईडी ने फिर की छापेमारी
    राज्य

    संदेशखाली में ईडी ने फिर की छापेमारी

    adminBy adminMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को संदेशखाली में कई जगहों पर छापेमारी की।

    सूत्रों ने कहा कि राशन वितरण मामले के अलावा, मछली उत्पादों के निर्यात में शामिल संदेशखाली-स्थित एक इकाई भी केंद्रीय एजेंसी के रडार पर है। इस यूनिट का मालिक शेख शाहजहां है। इस मामले में ईडी अधिकारी सीएपीएफ अधिकारी की भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संदेशखाली के धामाखाली के मछली बाजार में छापेमारी करने पहुंचे। ईडी के अधिकारियों की एक छोटी टीम मछली बाजार के स्वामित्व में भागीदार नशीरुद्दीन मोल्ला के आवास पर है। जिस बाजार में छापेमारी और तलाशी अभियान चल रहा है, वह झींगा के थोक व्यापार के केंद्र के रूप में लोकप्रिय है।नशीरुद्दीन मोल्ला, शेख शाहजहां के मछली निर्यात व्यवसाय में भी सक्रिय सहयोगी है, जो राशन वितरण मामले के साथ-साथ पांच जनवरी को संदेशखली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले में भी आरोपित है। ईडी की मौजूदा छापेमारी और तलाशी अभियान उनके अधिकारियों द्वारा हासिल किए गए विशेष इनपुट पर आधारित है कि राशन वितरण मामले में अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा शाहजहां के स्वामित्व वाले मछली-व्यापार व्यवसायों में निवेश किया गया था। ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमला करने के मामले में शाहजहां को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे हिरासत में लेने की अर्जी लगेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअर्जुन सिंह की फिर होगी भाजपा में वापसी
    Next Article गिरिडीह में कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा हथियार के साथ गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version