Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»फ्लाई91 एयरलाइन ने 4 शहरों के बीच वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू किया
    बिजनेस

    फ्लाई91 एयरलाइन ने 4 शहरों के बीच वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू किया

    adminBy adminMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पणजी/नई दिल्ली। देश की नई विमानन कंपनी फ्लाई91 ने सोमवार को चार शहरों के बीच उड़ानों के साथ वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी ने गोवा, हैदराबाद, बेंगलुरु, और सिंधुदुर्ग के बीच अपनी उड़ानों की शुरुआत की हैं। फ्लाई91 अप्रैल में अगाती, जलगांव, और पुणे के लिए उड़ानें शुरू करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने 1,991 रुपये के विशेष किराये (सभी कर समेत) की पेशकश की है।

    कंपनी के प्रवक्ता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि एयरलाइन की यह उड़ान गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह 7.55 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए रवाना हुई। एयरलाइन ने बेंगलुरु से सिंधुदुर्ग के लिए भी अपनी पहली उड़ान का परिचालन किया। एयरलाइन की योजना गोवा और बेंगलुरु के बीच सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ानें संचालित करने की है।

    फ्लाई91 के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज चाको ने कहा कि कंपनी की वाणिज्यिक उड़ान का शुभारंभ एयरलाइन की “भारत को जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने 1,991 रुपये के विशेष किराया (सभी कर समेत) की पेशकश पर कहा कि शुरुआती ऑफर फ्लाई91 के सभी उड़ान क्षेत्रों पर लागू होगा।

    चाको ने बताया कि एयरलाइन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को गोवा और बेंगलुरु के बीच उड़ानों का परिचालन करेगी। इसी तरह बेंगलुरु और सिंधुदुर्ग के बीच हर हफ्ते इतनी ही उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा एयरलाइन गोवा और हैदराबाद के बीच और सिंधुदुर्ग और हैदराबाद के बीच भी हफ्ते में दो बार उड़ान भरेगी। दरअसल. फ्लाई 91 का लक्ष्य यात्रियों को लक्षद्वीप और गोवा जैसे लोकप्रिय गंतव्यों से जोड़ना है। यह भारत के दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों से हवाई संपर्क बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
    Next Article बाबूलाल ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, जेपीएससी की परीक्षा में पेपर लीक की सीबीआइ जांच की अनुशंसा करें
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version