Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गुजरात यूनिवर्सिटी: विदेशी विद्यार्थियों के रहने की अलग व्यवस्था होगी
    राज्य

    गुजरात यूनिवर्सिटी: विदेशी विद्यार्थियों के रहने की अलग व्यवस्था होगी

    adminBy adminMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एनआरआई हॉस्टल में दिए जाएंगे कमरे

    अहमदाबाद। नमाज पढ़ने के स्थान को लेकर हुए विवाद में अफगानी विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना के बाद गुजरात यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अहम फैसला किया है। यूनिवर्सिटी के विदेशी विद्यार्थियों के लिए नॉन रेसिडेंट इंडियन (एनआरआई) हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की जाएगी।

    गुजरात यूनिवर्सिटी में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (आईसीसीआर) के तहत बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थी पढ़ाई के लिए हर साल आते हैं। इन सभी विद्यार्थियों को सामान्य विद्यार्थियों के हॉस्टल में ही रहने की व्यवस्था की जाती है। हालांकि यूनिवर्सिटी ने एनआरआई हॉस्टल भी बनाया है लेकिन इसमें फायर एनओसी समेत कुछ अन्य काम बाकी होने से इसका आवंटन नहीं किया गया है।

    अफगानी विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना होने के बाद विवि प्रशासन समेत राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। तुरंत ही कई उपाय किए गए। वहीं, यूनिवर्सिटी हॉस्टल में कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों की धड़ल्ले से आवाजाही रोकी जा सके। विदेशी विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर पहले भी मांग की गई है लेकिन इसकी अनदेखी की जाती रही है। घटना के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने उच्चस्तरीय बैठक कर कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इसके बाद पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आ गया है।

    जानकारी के अनुसार विदेशी विद्यार्थियों के लिए तत्काल अलग व्यवस्था करने के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। एनआरआई हॉस्टल को अपडेट कर यूनिवर्सिटी को तीन दिन के अंदर सभी विदेशी विद्यार्थियों को एनआरआई हॉस्टल जी-9 देने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा गुजरात यूनिवर्सिटी में एनआरआई हॉस्टल के वॉर्डन के रूप में अशोक चावड़ा और को-आर्डिनेटर के रूप में डॉ. कपिल कुमार को चार्ज सौंपा गया है। यूनिवर्सिटी एस्टेट अधिकारी की भी बदली कर दी गई है। इन्चार्ज एस्टेट अधिकारी के रूप में गजेन्द्र पटेल को नियुक्त किया गया है। गुजरात यूनिवर्सिटी ने फॉरेन स्टूडेंट एडवाइजरी कमेटी बनाने की भी घोषणा की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक में कांग्रेस के झूठे वादे
    Next Article बेटे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version