Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर हूती ने दागी मिसाइल, तीन नाविक मारे गए
    दुनिया

    अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर हूती ने दागी मिसाइल, तीन नाविक मारे गए

    adminBy adminMarch 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साना। अदन की खाड़ी में बुधवार को एक व्यापारिक जहाज पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में तीन नाविक मारे गए। इस हमले में चार अन्य घायल भी हुए हैं। गाजा पर इजराइल के आक्रमण के बाद से यह पहली बार है जब दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया। हूती ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

    अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”हूती आतंकवादियों ने बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल (एएसबीएम) बारबाडोस के झंडे और लाइबेरिया के स्वामित्व वाले जहाज की ओर दागी गई। मिसाइल जहाज पर गिरी। इससे बहुराष्ट्रीय चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। कम से चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन की स्थिति गंभीर है। जहाज को क्षति पहुंची है।”

    सेंटकॉम ने कहा है कि चालक दल ने जहाज को छोड़ दिया और सहयोगी युद्धपोत (हूती विद्रोहियों को) जवाब दे रहे हैं। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पिछले दो दिन में हूतियों द्वारा दागी गई यह दूसरी एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल है। इस बीच, ब्रिटेन के दूतावास ने एक्स पर लिखा, ”तीन निर्दोष नाविकों की मौत हो गई है। यह हूतियों की ओर से दागी गई मिसाइलों का परिणाम है। मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए हमारी गहरी संवेदना है।”

    हूतियों के हमले से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। ईरान समर्थित संगठन पिछले साल नवंबर से वाणिज्यिक और सैन्य नौवहन को निशाना बना रहा है। हूतियों ने शुरू में कहा था कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सिर्फ इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाएंगे। बाद में उसने अपने लक्ष्यों में ब्रिटेन और अमेरिका के जहाजों को भी शामिल कर लिया। पिछले दिनों अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहत्या मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास
    Next Article यूक्रेनी परमाणु संयंत्र की सुरक्षा को लेकर आईएईए प्रमुख रूस दौरे पर
    admin

      Related Posts

      इजराइल ने सात दिन में हमास के 670 अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

      May 20, 2025

      डोनाल्ड ट्रंप के बदलावों से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित

      May 20, 2025

      अब यूक्रेन और रूस के बीच होगी सीधी वार्ता, तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में से एक जगह होगी बैठक

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जूनियर एनटीआर के फैंस को मिला तोहफा, ‘वॉर-2’ का टीजर रिलीज
      • फिल्म ‘रेड-2’ की कमाई ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
      • शराब घोटाले मामले में आइएएस विनय चौबे से एसीबी की टीम कर रही पूछताछ
      • पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश मिल कर बना रहे आतंक की नयी फैक्ट्री
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लखनऊ में राजनाथ सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version