Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाशिवरात्रि : बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा
    देश

    महाशिवरात्रि : बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा

    adminBy adminMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, सिद्ध योग, श्रवण व घनिष्ठा नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में काशीपुराधिपति के स्वर्णिम दरबार में सुरक्षा के अभेद्य किलेबन्दी के बीच दर्शन पूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दरबार में मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है।

    बाबा की चौखट से गंगा तट तक ‘हर-हर महादेव’ का कालजयी उदघोष गूंज रहा है। मंदिर के गर्भगृह में बाबा के प्रति श्रद्धा अनुराग की अखंड जलधार बेलपत्र, मदार, धतुरा, दुग्ध जल ज्योर्तिलिंग पर निरंतर गिर रही है। दरबार में भक्तों को झांकी दर्शन मिल रहा है। जल एवं दूध अर्पण करने के लिए गर्भगृह के चारों द्वारों के बाहर पीतल के विशाल पात्र लगाए गए है। पात्र के नीचे तांबे की प्लेट के जरिये जल एवं दूध बाबा के ज्योर्तिलिंग तक पहुंच रहा है।

    मंदिर प्रशासन के अनुसार मंगला आरती के बाद पुष्पवर्षा के बीच बाबा धाम में सुबह 09 बजे तक ही तीन लाख 88 हजार से अधिक शिवभक्त दर्शन पूजन कर चुके थे। मंदिर के पांचों प्रवेश द्वार पर दर्शन पूजन के लिए लाखों शिवभक्तों की लम्बी कतार अपनी बारी की प्रतीक्षा में बैरिकेडिंग में डटी हुई है। महादेव और आदि शक्ति के मिलन के महापर्व में शामिल होने के लिए शिवभक्तों में बेकरारी भी दिख रही है।

    जिले और शहर के प्रमुख शिवालयों से लेकर छोटे-छोटे शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ है। शिवमय हुई नगरी में कंकर-कंकर शंकर का नजारा है। इसके पूर्व गुरुवार शाम से ही शिवभक्त बाबा विश्वनाथ के दरबार में कतारबद्ध होते चले गये। जैसे-जैसे रात चढ़ती गयी कतार का दायरा भी बढ़ता गया। मंगला आरती के बाद सुबह तक बाबा दरबार में जाने के लिए दो किमी से अधिक लम्बी लाइन लग गई। मंदिर में श्रद्धालुओं को पांचों गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़ा होने के बावजूद शिवभक्तों के चेहरे पर थकान नहीं दिख रही। थकान मिटाने में ‘हर हर महादेव’ का गगनभेदी उद्घोष रामबाण साबित हो रहा है।

    बाबा दरबार में पहुंचने के बाद तो भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दरबार के गर्भ गृह में पूजापाठ का बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण (लाइव) हो रहा है। विश्वनाथ कॉरिडोर में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। मंदिर की वेबसाइट पर ज्योर्तिलिंग दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। परम्परा के अनुसार महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ भक्तों संग 36 घंटे जागेंगे। रात में खास चार प्रहर की आरती होगी। स्वर्णमंडप में बाबा और मां गौरा का प्रतीक रूप से विवाह होगा।
    काशी के हर शिवालय में उमड़ रही भीड़

    महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा शहर और आस- पास के सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गौरी केदारेश्वर, महामृत्युंजय, कृतिविशेश्वर, बैजनत्था, शूलटंकेश्वर,कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव, रामेश्वर, ऋणमुक्तेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ रही है। इसके अलावा बीएचयू स्थित नये काशी विश्वनाथ मंदिर में भी लाखों भक्त हाजिरी लगा चुके है। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासन भी खासा चौकस है। बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से हो रही है। इसके अलावा मंदिर परिक्षेत्र में लगाये गए वॉच टॉवर पर पुलिस के जवान दूरबीन और हाईटेक वेपेन्स के साथ मुस्तैद है। मंदिर से जुड़ने वाली हर सड़क पर आरएएफ, पीएसी के जवान तैनात है। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल ने आधी आबादी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी
    Next Article महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
    admin

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत

      September 19, 2025

      चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया

      September 19, 2025

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद
      • जेएसएससी-सीजीएल में हुई अनियमितता छिपाने के लिए हर हथकंडा अपनाया : बाबूलाल मरांडी
      • हाइकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में मांगा जवाब
      • बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत
      • चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version