Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोकसभा चुनाव: जादवपुर सीट पर कभी ममता ने दिग्गज सोमनाथ चटर्जी को हराया था, इस बार भाजपा ने दिया है दमदार उम्मीदवार
    राजनीति

    लोकसभा चुनाव: जादवपुर सीट पर कभी ममता ने दिग्गज सोमनाथ चटर्जी को हराया था, इस बार भाजपा ने दिया है दमदार उम्मीदवार

    adminBy adminMarch 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद पूरे देश में राजनीतिक रस्साकस्सी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है। राज्य की लगभग सभी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। इनमें कोलकाता की जादवपुर सीट बेहद खास है। जादवपुर यूनिवर्सिटी और दक्षिण कोलकाता का संभ्रांत क्षेत्र होने की वजह से यह इलाका हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार यहां भी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

    किस पार्टी से कौन है उम्मीदवार?

    जादवपुर लोकसभा सीट पर लड़ाई इस बार इसलिए खास है क्योंकि यहां से मौजूदा सांसद और फिल्म अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसलिए तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पार्टी की युवा उम्मीदवार सायोनी घोष को टिकट दिया है। सायोनी तृणमूल युवा की चर्चित नेताओं में शामिल हैं। हालांकि भ्रष्टाचार के मामलों में वह केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर हैं और कई बार नोटिस भी मिल चुका है। उनसे पूछताछ भी हुई है। इसके अलावा हिंदू धर्म और शिवलिंग के अपमान को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

    भाजपा ने अनिर्वाण गांगुली को मैदान में उतारा है जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं। अनिर्वाण पश्चिम बंगाल के प्रबुद्ध लोगों में से एक हैं और राज्य की अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर काम करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक समेत अन्य राष्ट्रवादी संगठनों से सीधे तौर पर जुड़े होने की वजह से अनिर्वाण गांगुली का पूरे बंगाल में अच्छा खासा सम्मान है। माकपा की ओर से सृजन भट्टाचार्य को मैदान में उतारा गया है जो राज्य के चर्चित नेताओं में से एक हैं। वह भी पार्टी के लड़ाकू नेता हैं। यहां से कांग्रेस या किसी अन्य दल ने फिलहाल उम्मीदवार नहीं उतारा है। इसलिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।

    क्या है भौगोलिक स्थिति

    पश्चिम बंगाल का जादवपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्र दक्षिण 24 परगना जिले में हैं। जादवपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में बारुईपुर पूरब (अनुसूचित जाति), बारुईपुर पश्चिम, सोनारपुर, भांगड़, जादवपुर, सोनारपुर उत्तर और टॉलीगंज शामिल है। यह 24 परगना जिले में आता है। 24 परगना भारत का छठा सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला जिला है। यह सुंदरवन और कोलकाता से जुड़ा हुआ है।

    इसकी पहचान जादवपुर विश्वविद्यालय से भी है जहां पढ़ाई के लिए पश्चिम बंगाल से ही नहीं पूरे देश से भी छात्र आते हैं।

    ममता बनर्जी भी लड़ चुकी हैं चुनाव

    यह लोकसभा सीट इसीलिए भी खास है क्योंकि यहां से राज्य की सीएम ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। माकपा के कद्दावर नेता सोमनाथ चटर्जी यहां से सांसद हुआ करते थे लेकिन कांग्रेस की ममता बनर्जी ने 1984 में उन्हें पराजित कर दिया था।

    कैसा था 2019 का चुनाव

    पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मिमी चक्रवर्ती ने छह लाख 88 हजार 472 वोट हासिल कर जीती थीं। वहीं, भाजपा के प्रोफेसर अनुपम हाजरा को तीन लाख 93 हजार 233 वोट मिले, वह दूसरे स्थान पर रहे। माकपा के विकास रंजन भट्टाचार्य तीन लाख दो हजार 264 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। इस लोकसभा सीट पर 76.48 फीसदी वोटिंग हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में राम मंदिर रथयात्रा 25 मार्च से, शिकागो से आगाज, हनुमान जयंती पर होगा समापन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे भूटान, पारो हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version