Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, महंगाई के आंकड़े के इंतजार में अमेरिकी बाजार सतर्क
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, महंगाई के आंकड़े के इंतजार में अमेरिकी बाजार सतर्क

    adminBy adminMarch 12, 2024Updated:March 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति बनी हुई है।

    अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने के पहले बाजार सतर्क चाल चलता हुआ नजर आया। पिछले सत्र के दौरान डाउ जॉन्स 46.97 अंक की तेजी के साथ 38,769.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,117.94 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 0.41 प्रतिशत टूट कर 16,019.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,811.03 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,669.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,019.73 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.38 प्रतिशत टूट कर 17,746.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, 2 सूचकांकों में गिरावट बनी हुई है। छुट्टी होने की वजह से जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज भी कारोबार नहीं हो रहा है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 217.19 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,603.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत टूट कर 3,054.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 98.50 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,512 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,148.48 अंक तक पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज तेज छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 282.64 अंक यानी 1.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,870.21 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 142.90 अंक यानी 0.72 प्रतिशत मजबूत होकर 19,868.98 अंक तक पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,672.64 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,381.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    global market
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version