Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई, बेटी की शादी में खरीददारी के लिए निकाले थे पैसे
    झारखंड

    दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई, बेटी की शादी में खरीददारी के लिए निकाले थे पैसे

    adminBy adminMarch 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जय भवानी संघ चौक के समीप डेढ़ लाख की छिनतई हो गई। एक पिता ने अपनी बेटी की शादी में सामान खरीदने के लिए पीएनबी से पैसे निकाले थे। पैसे लेकर जा रहे थे। इसी क्रम में पल्सर बाइक से आए दो लुटेरों ने रूपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। दोनों अपराधी सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं। पुलिस वीडियो और फोटो निकाल कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई छिनतई की इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    भुक्तभोगी की पहचान कुंड मोहल्ला निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। मिथिलेश की बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है। शादी में सामान सहित अन्य की खरीदारी के लिए मिथिलेश ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 2 लाख रूपए निकले थे। 50 हजार सामानों की खरीद में खर्च किए थे। डेढ़ लाख रूपए लेकर जय भवानी संघ चौक की ओर से जा रहे थे। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार होकर 2 अपराधी आए और रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा हुआ अपराधी मास्क लगाए हुए था।

    घटना के संबंध में शुक्रवार को शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इधर इस घटना को लेकर मुक्तभोगी मिथिलेश सिंह में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिथिलेश ने कहा कि उसकी बेटी की शादी का खर्च जुटाना अब मुश्किल होगा। काफी मेहनत करके पैसे बैंक में जमा किए थे और शादी के समय खर्च करने के लिए रखे हुए थे। इस घटना से उनका बजट बिगड़ गया है। मिथिलेश ने आशंका जताई है कि बैंक से पैसे निकालने के बाद से ही लुटेरे उसके पीछे पड़े होंगे और फिर मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहर्ल का लोकार्पण हुआ, मोदी की गारंटी पूरी हुई : नरेन्द्र मोदी
    Next Article गुमला में सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version