चतरा, हजारीबाग, पलामू, चाइबासा में मौत की खेती
रांची। झारखंड में मौत की खेती की फसल लहलहाती है। इसे एनसीबी मुख्यालय नयी दिल्ली ने गंभीरता से लिया है। झारखंड सीआइडी को पत्र लिखकर इस संदर्भ में डिटेल रिपोर्ट मांगी है। इससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में अफीम पोस्ता की खेती करनेवालों की अब खैर नहीं है। झारखंड के चतरा, हजारीबाग, पलामू, चाइबासा में अफीम की खेती खूब हो रही है।
सीआइडी के डीआइजी ने चार जिलों के एसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि एनसीबी मुख्यालय की सहायक निदेशक नीना काकर ने पत्र भेजा है। इसमें है कि अफीम की खेती के स्थान को शीघ्र चिह्नित कर इसे नष्ट करने की कार्रवाई तेजी से की जाये। साथ ही इसकी रिपोर्ट से भी एनसीबी को इ-मेल के जरिये अवगत कराया जाये। इस संदर्भ में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय सिंह से उनके मोबाइल नंबर 9909945009 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version