Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में सुपौल जिले के बकौर में देश के सबसे लंबे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, नौ घायल
    राज्य

    बिहार में सुपौल जिले के बकौर में देश के सबसे लंबे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, नौ घायल

    adminBy adminMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के बकौर में भारत माला परियोजना के तहत बन रहे देश के सबसे लंबे पुल के तीन गार्टर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सुपौल के डीएम ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 7 बजे की है। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है। मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों की भी मदद की जाएगी। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगी हुई है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, पिलर नंबर 50, 51 और 52 का गार्टर गिरने से यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह हादसा गोपालपुर सिरे पंचायत के मेरचा गांव के पास का बताया जा रहा है। यहां पिलर नंबर 154 गिरने से कई लोगों का दबे होने का आशंका है। 10 से 15 लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। इनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

    इस पुल का निर्माण केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनवा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी।इसका निर्माण दो एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। इसमें गैमन इंडिया एवं ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह पुल निर्माण दोनों एजेंसी का जॉइंट वेंचर है।

    पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना एवं बाढ़ के कारण अब यह पुल 2024 में पूरा होगा। बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहा ये पुल देश का सबसे लंबा सड़क पुल है। उल्लेखनीय है कि बिहार में इससे पहले चार जून, 2023 को भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए थे और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए कहा था। यह पुल खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा ने कहा- कर्मों का फल तो भोगना ही पड़ेगा
    Next Article केजरीवाल का जेल से सरकार चलाना, दिल्ली के लोगों, कानून और लोकतंत्र का अपमान: अनुराग ठाकुर
    admin

      Related Posts

      मायावती ने केजीएमयू का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज रखने की मांग की

      June 26, 2025

      छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

      June 26, 2025

      कामाख्या धाम में अंबुबासी की निवृति, नीलाचल पहाड़ पर दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वीरांगना की धरती पर हॉकी का संग्राम 17 से 22 जुलाई तक
      • जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार खेलेगी आईसीसी महिला चैंपियनशिप, न्यूज़ीलैंड दौरे से होगा आगाज़
      • मायावती ने केजीएमयू का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज रखने की मांग की
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
      • कामाख्या धाम में अंबुबासी की निवृति, नीलाचल पहाड़ पर दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version