Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»धनबाद लोकसभा सीट पर दावेदारी के कयासों के बीच दिल्ली गयीं पूर्णिमा नीरज सिंह
    राजनीति

    धनबाद लोकसभा सीट पर दावेदारी के कयासों के बीच दिल्ली गयीं पूर्णिमा नीरज सिंह

    adminBy adminMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट पर एनडीए ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है, लेकिन इंडिया गठबंधन ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि झरिया से कांग्रेस पार्टी की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद लोकसभा सीट पर दावेदारी ठोक रही हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से ताजा जानकारी मिली है कि पूर्णिमा नीरज सिंह, हाइकमान के बुलावे पर दिल्ली गयी हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद लोकसभा सीट पर दावेदारी के सिलसिले में विचार-विमर्श करेंगी। बताया जा रहा है कि पूर्णिमा नीरज सिंह ने दिल्ली में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई है। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि उनके बीच क्या बात हुई है।

    बता दें कि पूर्णिमा नीरज सिंह बीच-बीच में पार्टी संगठन के कामकाज पर नाराजगी जाहिर करती रही हैं। बीजेपी द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से पहले तक चर्चा ये भी थी कि पूर्णिमा नीरज सिंह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। उनको, धनबाद से उतारने के कयास थे। हालांकि, पार्टी ने इस सीट पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाया है।

    धनबाद सीट पर पूर्णिमा नीरज सिंह की दावेदारी
    बता दें कि झारखंड में बीजेपी ने चाईबासा से गीता कोड़ा, दुमका से सीता सोरेन और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी को प्रत्याशी बनाया है। इंडिया गठबंधन ने अभी तक किसी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस पार्टी इस बात के लिए आलोचना का सामना भी कर रही है। पूर्णिमा नीरज सिंह कुछ वक्त से पार्टी संगठन के फैसलों और कामकाज पर सवाल उठाती रही हैं। नाराजगी जाहिर करती रही हैं। पिछले बजट सत्र के दौरान उन्होंने बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा था कि अभी तो कांग्रेस में हूं लेकिन आगे का नहीं जानती। कांग्रेस पार्टी में धनबाद में फिलहाल, पूर्णिमा नीरज सिंह ही बड़ा चेहरा नजर आती हैं। ऐसे में कयास हैं कि पार्टी, इस संसदीय सीट से उनको प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, अभी सबकुछ कयास हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबम निरोधक दस्ते के जवानों के बीमा के लिये नहीं मिल रही कंपनियां, झारखंड पुलिस ने फिर से निकाला विज्ञापन
    Next Article बड़गाईं अंचल की जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन और भानु प्रताप के खिलाफ आरोप पत्र दायर
    admin

      Related Posts

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025

      तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी

      August 13, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version