Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»संघ का शताब्दी वर्ष केवल संगठन की यात्रा ही नहीं बल्कि राष्ट्रधर्म की अखंड गाथा है: स्वामी अवधेशानन्द गिरि
    देश

    संघ का शताब्दी वर्ष केवल संगठन की यात्रा ही नहीं बल्कि राष्ट्रधर्म की अखंड गाथा है: स्वामी अवधेशानन्द गिरि

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सनातन धर्म की परंपरा के संवाहक जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

    स्वामी गिरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर अपनी मंगलकामना संदेश में कहा कि भारतभूमि का इतिहास केवल तिथियों और घटनाओं का क्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के अमर स्पंदनों का प्रवाह है। इस प्रवाह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उदय उस दिव्य धारा का प्रतीक है, जिसने पिछले सौ वर्षों में भारत की आत्मा को जाग्रत किया, समाज को संस्कारित किया और राष्ट्र की चेतना को एकात्मता की ओर अग्रसर किया।

    जूनापीठाधीश्वर गिरि ने कहा कि यह शताब्दी वर्ष केवल किसी संगठन की यात्रा ही नहीं बल्कि राष्ट्रधर्म की अखंड गाथा है। यह यात्रा दिव्य संस्कारों की अविच्छिन्न अनुपम उदात्त एक अलौकिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक अखंड धारा है,जिसने व्यक्ति-निर्माण को राष्ट्र-निर्माण का मूल मंत्र बनाया। संगठन की अजेय शक्ति; जिसने विविधताओं और विभिन्नताओं को एकात्मता में परिवर्तित कर सशक्त समर्थ भारत के स्वप्न को साकार किया। कल्याणकारी सेवा का संकल्प; जिसने विपत्ति, आपदा और महामारी की हर घड़ी में करुणा और सर्वतोभावेन समर्पण से समाज को अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

    उन्होंने कहा संघ की स्थापना के समय भारत दिग्भ्रमित और परतंत्रता के अंधकार में डूबा था। ऐसे समय में परम पूज्य डॉ. हेडगेवार जी ने यह दिखाया कि यदि प्रत्येक हृदय में राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित हो, तो स्वराज्य का सूर्य उदित होना निश्चित है। वही ज्योति आज भी शाखाओं में, स्वयंसेवकों के जीवन में और राष्ट्र की चेतना में प्रकाशित है। भौतिकता की अंधी दौड़ के समय संघ का “एकात्म मानव दर्शन” संपूर्ण विश्व के लिए पथप्रदर्शक है।

    उन्होंने कहा वेद का अमर मंत्र – “संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्” संघ की प्रत्यक्ष साधना का स्वर है। यह शताब्दी पर्व हमें पुनः स्मरण कराता है कि जब हम सब एक साथ चलें, एक साथ सोचें और एक साथ संकल्प लें, तो भारतभूमि का स्वर्णिम भविष्य निश्चित रूप से साकार होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी आदित्यनाथ के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी से नाराज सिख समाज का प्रदर्शन
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
    shivam kumar

      Related Posts

      फिलिस्तीन पर भारत के रुख को लेकर कांग्रेस ने पूछे सवाल

      October 1, 2025

      कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

      October 1, 2025

      योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी से नाराज सिख समाज का प्रदर्शन

      October 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • फिलिस्तीन पर भारत के रुख को लेकर कांग्रेस ने पूछे सवाल
      • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
      • संघ का शताब्दी वर्ष केवल संगठन की यात्रा ही नहीं बल्कि राष्ट्रधर्म की अखंड गाथा है: स्वामी अवधेशानन्द गिरि
      • योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी से नाराज सिख समाज का प्रदर्शन
      • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version