Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कांग्रेस की अब विदाई हो चुकी, राहुल गांधी हताश और निराश: अनुराग ठाकुर
    राजनीति

    कांग्रेस की अब विदाई हो चुकी, राहुल गांधी हताश और निराश: अनुराग ठाकुर

    adminBy adminMarch 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से गुरुवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी न्याय यात्रा की हवा निकल गयी है। अब हालत यह है कि राहुल गांधी की गाड़ी के आगे भी कोई नजर नहीं आ रहा है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को जनता का समर्थन मिला। अब उन्हें कोई पूछने नहीं आता। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस की अब विदाई हो चुकी है। दो दिवसीय दौरे पर शहर में आए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यहां पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने राहुल गांधी को हताश और निराश बता कर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा व्यक्ति अब क्या कर सकता है। राहुल गांधी ने वायनाड जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए ऐसी बातें कही, जिससे हमें भी बहुत दुख हुआ।

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच सनातन धर्म को अपमानित करने, देश को टुकड़ों में बांटने, सनातन समाज को अपमानित करने की है। धार्मिक स्थलों का विरोध करना कांग्रेस पार्टी की आदत है। भगवान राम के खिलाफ टिप्पणी करना, उत्तर दक्षिण को अलग करने की बात करना, टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोगों का समर्थन करना कांग्रेस पार्टी की सोच और चरित्र को बताता है। कर्नाटक से ही कांग्रेस उम्मीदवार के राज्यसभा चुनाव जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ नहीं बोलते, बल्कि छिपाने का काम करते हैं। आखिर कांग्रेस कितना गिरेगी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार इतनी भी सीट नहीं जीत पाएगी कि मुख्य विपक्षी दल बन सके। विरोधी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह दिखावे का गठबंधन है। यह पूरी तरह से ठगबंधन है। वहीं, भाजपा पार्टी संगठन पर बल देती है। भाजपा में शीर्ष नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

    एक सवाल के जबाब में केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। देश में 400 पार सीट जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम करना है। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनेगा। अधिक से अधिक मतदान के लिए युवाओं से अपील करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मतदान कर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीडीसी ने जागरूकता रथ को किया रवाना
    Next Article आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है: प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version