Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीच में ही छोड़कर पटना रवाना हुए राहुल गांधी
    देश

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीच में ही छोड़कर पटना रवाना हुए राहुल गांधी

    adminBy adminMarch 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केन्द्र पर बोला हमला

    ग्वालियर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़ दिया और वे पटना के लिए रवाना हो गए। इससे पहले न्याय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को उन्होंने देश में बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। यह पाकिस्तान की तुलना में दोगुनी है। हमारे पास बांग्लादेश-भूटान से भी अधिक बेरोजगार युवा हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है।

    न्याय यात्रा के दौरान रविवार को राहुल गांधी ने ग्वालियर के रिवाज गार्डन में अग्निवीरों और भूतपूर्व सैनिकों से संवाद किया। इस दौरान अग्निवीरों ने समस्या बताते हुए कहा कि अग्निवीर रहने के दौरान शादी करने पर प्रतिबंध है। ऐसे में उनकी शादी नहीं हो पाती। साथ ही महज 21 हजार रुपये ही वेतन मिलता है। साथ ही शहीद होने का दर्जा भी नहीं मिलेगा, जबकि ट्रेनिंग से लेकर सभी चीजें सेना की तरह ही होती है। वहीं भूतपूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी से कहा कि उनके लिए पुलिस में 10 फीसदी स्थान है लेकिन उनकी भर्ती नहीं हो रही है। इन सभी पर राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे अग्निवीरों की समस्या को हल करने के लिए संशोधन करेंगे। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों की समस्या को भी हल करेंगे।

    इसके बाद न्याय यात्रा शिवपुरी जिले के ग्राम मोहना तक गई। यहां जीप पर सवार होकर राहुल गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बड़ी-बड़ी कंपनियों को सही दाम दिलाने के लिए तो प्रतिबद्ध हैं, लेकिन किसानों को उनकी फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर सड़क पर कीलें लगाकर किसानों को रोका जा रहा है। मोहना में पांच मिनट के संबोधन के बाद राहुल गांधी काफिले के साथ वापस ग्वालियर रवाना हुए और यहां से विमान द्वारा पटना के लिए रवाना हो गए। वे पटना में आयोजित आईएनडीआईए गठबंधन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    मोहना के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा का कार्यक्रम बदल दिया गया। राहुल गांधी मोहना में न्याय यात्रा को छोड़कर आईएनडीआईए गठबंधन की पटना में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

    गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को दोपहर बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर पहुंची थी। ग्वालियर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लोगों को एक मास्टर की भांति अनुसूचित वर्ग, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों को उनकी कुल आबादी के हिसाब से सरकार, कोर्ट, शासन-प्रशासन में हिस्सेदारी का गणित समझाते नजर आए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व केन्द्रीय मंत्री ने की राजनीति से संन्यास की घोषणा
    Next Article बिहार में पूरी तरह से कानून का राज चलेगा: सम्राट चौधरी
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version