Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत स्टार्टअप का हब बनकर उभरा : राजनाथ सिंह
    देश

    भारत स्टार्टअप का हब बनकर उभरा : राजनाथ सिंह

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -देश के युवा अब सिर्फ नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बन रहे

    लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिवसीए दौरे के दूसरे दिन रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित “रोजगार मेला” में सम्मिलित हुए। रोजगार मेला में युवाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत स्टार्टअप का हब बनकर उभरा है। इस देश के युवा अब सिर्फ नौकरी मांगने वाले नहीं रह गए, बल्कि वह नौकरी देने वाले भी बन रहे हैं।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी सरकार हो, उसका यह दायित्व होता है कि वह अपने यहां ऐसा वातावरण तैयार करे, जिससे उसकी युवा शक्ति को रोजगार के एक समान अवसर उपलब्ध हो सकें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की नीतियां आज रोजगार की संभावनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में भारत सरकार ने मुद्रा योजना के तहत लगभग 23 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा देश के युवाओं को दिए हैं। इस राशि से किसी ने अपना नया व्यापार-कारोबार शुरू किया है, इन स्कीम के माध्यम से हमने युवाओं को उनके पैरों पर खड़ा करने का काम किया है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने उद्यमशीलता का ऐसा माहौल तैयार किया है कि हमारे युवा अब अपने सपने तो पूरे कर ही रहे हैं, साथ ही वे समाज के अन्य लोगों, अन्य युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। युवाओं को अपनी क्षमता का विस्तार करने के लिए असीमित खुला आसमान मिला है।

    रक्षामंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर अगली पीढ़ी का बुनियादी ढांचा का निर्माण हो, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो या फिर जीवन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार हो, भारत सरकार की हर योजना, हर नीति, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बना रही है। हमारी सरकार पूंजीगत व्यय पर खर्च कर रही है। आधारभूत संरचनाओं के अंतर्गत देश में जो नए हाइवे बन रहे हैं, नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, नए रेल रूट बन रहे हैं, नए पुल बन रहे हैं, ऐसे अनगिनत आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हो रहे हैं, जिससे देश में लाखों नए रोजगार का सृजन हुआ है। बीते 10 सालों में जिस गति से व जिस स्केल पर हमने काम किया है, वह अभूतपूर्व है।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और हमारे युवाओं के पुरुषार्थ से, भारत, विकास की ऐसी महागाथा लिख रहा है जो आने वाले हजार वर्षों तक भारत के भविष्य की रूपरेखा तय करेगी। भारत के युवाओं के पास अलग-अलग क्षेत्र में काम करने का कौशल होना बहुत जरूरी है। इसलिए हमनें युवाओं के कौशल विकास की ओर विशेष ध्यान दिया। इसके लिए देश में उच्च शिक्षा संस्थानों, कौशल विकास संस्थानों का भी युद्धस्तर पर निर्माण हो रहा है।

    कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सदस्य बृजलाल, एमएलसी पवन सिंह चौहान और भाजपा नेता आनंद द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर निकला फ्लैग मार्च
    Next Article सरफराज अहमद होंगे राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा 25 अगस्त को, 14 सौ करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात

      August 22, 2025

      लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

      August 21, 2025

      संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए

      August 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रदेश भाजपा की जांच टीम ने बाबूलाल मरांडी को सौंपी रिपोर्ट
      • सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई करे जांच : जयराम
      • दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : हेमंत सोरेन
      • प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा 25 अगस्त को, 14 सौ करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात
      • झारखंड विधानसभा में 4296.62 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version