Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»रांची संसदीय क्षेत्र है झारखंड में भाजपा का सबसे मजबूत गढ़
    विशेष

    रांची संसदीय क्षेत्र है झारखंड में भाजपा का सबसे मजबूत गढ़

    adminBy adminMarch 23, 2024Updated:March 24, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    -झारखंड की राजधानी में उम्मीदवार की नहीं, पार्टी की जीत होती है
    -इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले के हैं आसार
    -इंडी अलायंस के लिए बहुत मुश्किल है इस दुर्ग को भेद पाना

    झारखंड की राजधानी, यानी रांची लोकसभा सीट पर वैसे तो चुनावी प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू होगी और वोट 24 मई को पड़ेंगे, लेकिन यहां राजनीतिक गतिविधियां बहुत तेज हो चुकी हैं। भाजपा ने संजय सेठ को लगातार दूसरी बार मैदान में उतार दिया है, तो इंडी अलायंस में अब तक न सीटों का बंटवारा हुआ है और न उम्मीदवारों के नाम की घोषणा। वैसे संकेत यही हैं कि इस बार भी रांची में भाजपा के सामने कांग्रेस का प्रत्याशी ही होगा, जैसा कि पिछले कई चुनावों से होता आया है। रांची संसदीय सीट झारखंड में भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है। यहां लगभग हर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होती रही है और उम्मीदवार कोई भी हो, पार्टी ही जीतती रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने संजय सेठ को यहां से चुनाव मैदान में उतारा था, जिनका चुनाव लड़ने का पहला अनुभव था। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय को हराया था। रांची लोकसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, इचागढ़, सिल्ली और खिजरी विधानसभा सीटों को मिला कर बनाया गया है। इनमें से खिजरी अनुसूचित जनजाति के लिए और कांके अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इन छह में से तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि सिल्ली सीट भाजपा की सहयोगी आजसू के पास, खिजरी सीट कांग्रेस के पास और इचागढ़ सीट झामुमो के पास है। राजधानी होने के नाते रांची संसदीय क्षेत्र का अलग महत्व है। क्या है रांची संसदीय क्षेत्र का चुनावी परिदृश्य और क्या कहते हैं आंकड़े, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    देश ही नहीं, दुनिया भर में खनिजों के लिए प्रसिद्ध झारखंड की राजधानी और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर रांची राजनीतिक रूप से भी बेहद चर्चित है। झारखंड की सत्ता का केंद्र होने के कारण यहां होनेवाली हर राजनीतिक गतिविधि का असर पूरे राज्य पर पड़ता है और उसकी अनुगूंज देश भर में सुनाई देती है। रांची एक खूबसूरत पर्यटक स्थल भी है और औद्योगिक नगरी भी। राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील रांची झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है।

    रांची का भौगोलिक परिदृश्य
    रांची लोकसभा सीट को रांची के अलावा सरायकेला-खरसावां जिलों के कुछ हिस्सों को मिला कर बनाया गया है। रांची संयुक्त बिहार के समय से ही राजनीति का मुख्य केंद्र रही है, क्योंकि कभी रांची एकीकृत बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी भी रही है। जहां तक रांची लोकसभा सीट का सवाल है, तो यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर होती है। वास्तव में रांची पूरे झारखंड में भाजपा का सबसे मजबूत दुर्ग है। यह ऐसी सीट है, जहां से राज्य की सबसे मजबूत क्षेत्रीय पार्टी झामुमो कभी भी जीत नहीं पायी है। रांची लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा सीटें (इचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके) आती हैं। इसमें कांके अनुसूचित जाति और खिजरी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

    रांची की राजनीतिक पृष्ठभूमि
    देश के पहले लोकसभा चुनाव के समय रांची संसदीय क्षेत्र आज जैसा नहीं था। उस समय रांची तीन लोकसभा क्षेत्रों में बंटा हुआ था। रांची नॉर्थ इस्ट, रांची वेस्ट और पलामू-हजारीबाग-रांची लोकसभा सीट। तब से लेकर अब तक रांची लोकसभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सबसे ज्यादा दबदबा रहा है, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस के इस दबदबे को कम कर दिया है और भाजपा इस सीट को अपने नाम कर रही है।
    1952 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रांची नॉर्थ इस्ट सीट जीती। कांग्रेस पार्टी के अब्दुल इब्राहिम 32.6 फीसदी वोटों के साथ यहां से जीते थे। 1952 के लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह ने रांची वेस्ट सीट जीती थी, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जेठन सिंह खेरवार ने तीसरी लोकसभा सीट रांची, पलामू हजारीबाग रांची लोकसभा सीट जीती थी। 1957 के लोकसभा चुनाव में एक लोकसभा क्षेत्र रांची से अलग कर दिया गया। अब रांची में दो लोकसभा क्षेत्र थे, रांची इस्ट और रांची वेस्ट। 1957 के लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी के उम्मीदवार एमआर मसानी ने रांची इस्ट से और झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह रांची वेस्ट सीट से जीते। 1962 में भी रांची वेस्ट से झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह जीते, प्रशांत कुमार घोष रांची इस्ट से जीते। 1967 में रांची एक अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बन गया और उस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रशांत कुमार घोष ने जीत हासिल की। 1971 में एक बार फिर प्रशांत कुमार घोष इस सीट से जीते। 1977 में कांग्रेस ने शिव प्रसाद साहू को पहली बार रांची लोकसभा सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वह जनता पार्टी के रवींद्र वर्मा के हाथों पराजित हो गये। लेकिन 1980 में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर शिव प्रसाद साहू को उतारा और उन्होंने पिछली हार का बदला लेते हुए रांची सीट जीत ली। 1984 में एक बार फिर शिव प्रसाद साहू यहां से जीते। उन्होंने भाजपा के रामटहल चौधरी को हराया। लेकिन 1989 में रांची सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गयी और उस बार इस सीट पर जनता दल के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय ने जीत हासिल की। उस चुनाव में भाजपा के रामटहल चौधरी दूसरे और कांग्रेस के शिव प्रसाद साहू तीसरे स्थान पर रहे। 1991 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार रांची सीट जीती। इस बार भाजपा के रामटहल चौधरी ने जीत हासिल की। 1989 में इस सीट से जीते सुबोधकांत सहाय को जनता दल ने टिकट नहीं दिया। उन्होंने झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ा और चौथे स्थान पर रहे। जनता दल ने अवधेश कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। 1996 के लोकसभा चुनाव में भी रामटहल चौधरी ने कांग्रेस के केशव महतो कमलेश को हरा दिया। 1998 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामटहल चौधरी एक बार फिर रांची सीट से जीते। 1999 में रामटहल चौधरी की जीत का सिलसिला जारी रहा और उन्होंने कांग्रेस के केके तिवारी को हराया। 2004 के लोकसभा चुनाव में झारखंड राज्य बनने के बाद रांची सीट पर पहला लोकसभा चुनाव हुआ और इस बार लगातार चार बार रांची से सांसद रहे रामटहल चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय को अपना उम्मीदवार बनाया और उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को हरा दिया। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस के लिए रांची सीट जीती। उस बार भी उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामटहल चौधरी ही थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से रांची लोकसभा सीट पर कब्जा कर लिया और इस बार रामटहल चौधरी ने कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को हरा दिया। उस साल रांची में बहुकोणीय मुकाबला हुआ था, जिसमें आजसू पार्टी से सुदेश कुमार महतो, झारखंड विकास मोर्चा से अमिताभ चौधरी और टीएमसी से बंधु तिर्की चुनाव मैदान में उतरे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी का मैजिक फिर दिखा। हालांकि इस बार भाजपा ने रांची से रामटहल चौधरी को टिकट नहीं दिया, जिन्होंने पांच बार रांची की लोकसभा सीट से भाजपा को जीत दिलायी थी। भाजपा ने संजय सेठ को मैदान में उतारा। इससे नाराज होकर रामटहल चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। संजय सेठ ने मोदी मैजिक के सहारे कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को हरा दिया। रामटहल चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

    क्या कहते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आंकड़े
    रांची लोकसभा क्षेत्र के तहत जो छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, उनमें रांची, हटिया और कांके में अभी भाजपा का कब्जा है, जबकि सिल्ली से आजसू के सुदेश महतो विधायक हैं। खिजरी सीट कांग्रेस के पास है और इचागढ़ झामुमो के पास। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सभी छह क्षेत्रों से भाजपा को बढ़त मिली थी। इचागढ़ से भाजपा प्रत्याशी को 118211 वोट मिले थे, जबकि सिल्ली से 86765, खिजरी से 104871, रांची से 102217, हटिया से 144728 और कांके से 147509 वोट मिले थे। लेकिन विधानसभा चुनाव में इचागढ़ से भाजपा को 38475, खिजरी से 78360, रांची से 79646, हटिया से 115026 और कांके से 119975 वोट मिले थे। सिल्ली से उसने प्रत्याशी नहीं उतारा था। इस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को 704301 वोट मिले थे, जबकि विधानसभा चुनाव में वह 431482 वोट ही ला सकी। इस तरह उसे 272819 वोट कम मिले। इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए यह वोट दोबारा हासिल करने की चुनौती है।

    2019 का परिणाम
    संजय सेठ भाजपा 706510
    सुबोध कांत सहाय कांग्रेस 423730
    रामटहल चौधरी निर्दलीय 29539

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव में भाजपा को राज्य की जनता दिखायेगी औकात : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article केंद्र सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है: बंधु तिर्की
    admin

      Related Posts

      भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार

      May 18, 2025

      तुर्किये! गलती कर दी, ऑपरेशन दोस्त के बदले खंजर चला दिया

      May 17, 2025

      बलूचिस्तान इज नॉट पाकिस्तान, अलग हुआ तो पाकिस्तान बनेगा कंगालिस्तान

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version