Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हिंदू स्वाभिमान की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए मन्दिर की पुनर्प्रतिष्ठा जरूरी: अम्बरीश सिंह
    Top Story

    हिंदू स्वाभिमान की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए मन्दिर की पुनर्प्रतिष्ठा जरूरी: अम्बरीश सिंह

    adminBy adminMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्यसमिति की बैठक देवघर के नंदन पहाड़ स्थित सेवा धाम परिसर में रविवार को सम्पन्न हुई। विहिप के केंद्रीय मंत्री और विशेष संपर्क केंद्रीय प्रमुख अम्बरीश सिंह ने कहा कि संगठन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर विगत वर्षों के कार्यों की समीक्षा के साथ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदू समाज की परिस्थितियों का आकलन करते हुए उसके निराकरण के उपाय की योजना बनाई जा रही है।

    अम्बरीश ने कहा कि कई दशकों तक मुस्लिम आक्रांताओं के अत्याचार के बाद भी हिंदू भावना को नहीं बदला नहीं जा सका। हिंदू समाज का संकल्प था कि श्रीरामलला का मंदिर उनके जन्म स्थल पर ही बनायेगें, वह संकल्प 22 जनवरी को पूर्ण हो गया। उन्होंने कहा कि हमारे हजारों मानबिंदुओं एवं प्रतीक चिन्हों को नष्ट करने का दुस्साहस किया गया था लेकिन आज परिस्थिति बदली है। हमारे गो, गंगा, वेद, संस्कृत, मठ, मंदिर, तीर्थ को पूर्वजों ने आस्था का केंद्र बनाए रखा, इसका परिणाम है कि हम सुरक्षित है। साथ ही कहा कि हिंदू के स्वाभिमान के पुनर्प्रतिष्ठा के लिए मन्दिर के पुनर्प्रतिष्ठा जरूरी है।

    बैठक में प्रांत, विभाग और जिला में नवीन दायित्व की घोषणा की गई। कृष्ण कुमार झा को प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख, देवेन्द्र गुप्ता मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख, मनोज पाण्डेय को मंदिर अर्चक पुरोहित सहप्रमुख, प्रिंस आजमानी को विशेष संपर्क सहप्रमुख, बलदेवाचार्य को सत्संग प्रांत टोली सदस्य, रामप्रताप सिंह को सत्संग प्रांत टोली सदस्य, राजकिशोर को प्रांत कार्य समिति सदस्य, रंजन कुमार सिन्हा को प्रांत सत्संग प्रमुख का नवीन दायित्व दिया गया।

    इनके अलावा शशि शर्मा को मातृशक्ति विभाग बाल संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख, डॉ ज्योतिका श्रीवास्तव को मातृशक्ति प्रांत सेवा प्रमुख, कुंती भारती को मातृशक्ति सत्संग प्रमुख, जनार्दन पांडेय को सिंहभूम विभाग सहमंत्री, हरेराम ओझा को सिंहभूम विभाग विशेष संपर्क प्रमुख, अरुण सिंह को सिंहभूम विभाग सेवा प्रमुख, रविशंकर राय को रांची विभाग सहमंत्री, राजेन्द्र मुंडा को रांची विभाग सेवा प्रमुख, पारसनाथ मिश्र को रांची विभाग सहसेवा प्रमुख, मंटू दुबे को सिंहभूम विभाग गौरक्षा प्रमुख, अशोक वर्मा को साहेबगंज विभाग मंत्री सहित सभी जिलों के 149 कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिया गया।

    बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र बिमल, क्षेत्र सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, क्षेत्र संगठनमंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र धर्मप्रसार प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगवांकर, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह सहित सभी जिलों से आए 256 प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी दिव्यानी को किया सम्मानित
    Next Article महादेव सट्टा ऐप केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खिलाफ एफआईआर दर्ज
    admin

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version