Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

    adminBy adminMarch 21, 2024Updated:March 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर बढ़त का माहौल बना हुआ है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में हरियाली बनी रही। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक तेजी के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,224.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 202.62 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की उछाल के साथ 16,369.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 118.48 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,628.63 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,737.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,161.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,015.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करता नजर आ रहा है। अभी तक के कारोबार में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत टूट कर 3,073.37 अंक के स्तर तक गिर गया है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,079 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,368.70 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 720.28 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की उछाल के साथ 40,723.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स भी 289.42 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,832.49 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। कोस्पी इंडेक्स ने भी आज तेज छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 2.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,751.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 367.94 अंक यानी 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,152.39 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,210.95 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,387.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article वैश्विक सपोर्ट से घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    admin

      Related Posts

      लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105 पर

      November 21, 2025

      सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी, 5 हजार रुपये तक घटी कीमत

      November 19, 2025

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, 1,760 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

      November 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन
      • धनबाद में जांच एजेंसी की दबिश, कोयला कारोबारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा
      • राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत
      • लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105 पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version