Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों पर बिकवाली का दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों पर बिकवाली का दबाव

    adminBy adminMarch 22, 2024Updated:March 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में तेजी बनी रही। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। लेकिन एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से साल 2024 में ब्याज दरों में कटौती करने का संकेत देने की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र में 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,241.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,401.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,806.66 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 145.57 अंक यानी 1.84 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,882.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,179.72 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 164.12 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,179.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहे हैं। निक्केई इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,909.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 7,339.94 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 123.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत टूट कर 21,990 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,743.52 अंक तक लुढ़क गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 512.54 अंक यानी 3.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,350.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.29 प्रतिशत टूट कर 3,210.90 अंक तक गिर गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 20,147.94 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत लुढ़क कर 1,386.41 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.43 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 3,033.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी आज सुबह करीब 10 बजे कोर्ट में पेश करेगी केजरीवाल को
    Next Article शेयर बाजार में रिकवरी, हरे निशान पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
    admin

      Related Posts

      आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया

      May 17, 2025

      आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी

      May 17, 2025

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version