Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे किसी हिंदू-मुसलमान ने नहीं, भारतीय ने लगाए थे : भाजपा
    देश

    भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे किसी हिंदू-मुसलमान ने नहीं, भारतीय ने लगाए थे : भाजपा

    adminBy adminMarch 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बयान को विभाजनकारी मानसिकता का प्रतीक बताया और कहा कि ये नारे किसी हिंदू या मुसलमान ने नहीं बल्कि एक भारतीय ने लगाए थे।

    भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कल केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर बोलते-बोलते एक बहुत ही विचित्र बयान दिया। उन्होंने कहा है कि ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे सबसे पहले दो मुसलमानों ने लगाए थे, इसलिए क्या इस नारे को त्याग देंगे। त्रिवेदी ने कहा कि पहली विभाजनकारी मानसिकता यही है कि ये भारत माता की जय और जय हिंद के नारे एक भारतीय ने लगाए, इन्हें ये नहीं दिखाई पड़ता है, उसमें हिंदू और मुसलमान दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि ये नारे किसी हिंदू या मुसलमान ने नहीं बल्कि एक भारतीय ने लगाए थे।

    उन्होंने कहा कि सियासत के मकड़ जाल में इन लोगों ने भारत की एकता के प्रतीक उद्घोषों को सांप्रदायिकता का प्रतीक बनाने का प्रयास किया। कृपया भारत की एकता और भारत के गौरव के उद्घोषों के ऊपर विभाजनकारी राजनीति से परहेज करें।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया ज्यों-ज्यों आगे बढ़ती जा रही है, त्यों-त्यों अपनी हार को निश्चय देखते हुए इंडी अलायंस के नेताओं की निराशा, हताशा, कुंठा जहरीली जुबान के रूप में बाहर आ रही है। पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अनेक प्रकार के आपत्तिजनक, अभद्र, निंदनीय बयान दिए गए। अब भारत के अंदर विभाजनकारी व राष्ट्र की एकता पर आघात करने वाले बयानों तक आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि न केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कायरतापूर्ण बयान देने के लिए ऊपर से एक राजनीतिक निर्देश दिया जा रहा है बल्कि देश के लोगों के बीच विभाजनकारी मानसिकता पैदा करने की हद तक जाया जा रहा है।

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के प्रधानमंत्री को लेकर दिये गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि स्टालिन का यह बयान कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के लोगों के हित के लिए काम नहीं कर रहे हैं, न केवल प्रधानमंत्री मोदी का अनादर करने के मकसद से दिया गया बयान है बल्कि उनमें असुरक्षा की भावना का भी प्रतीक है। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि अपनी हार तय देखते हुए इंडी गठबंधन के नेताओं की हताशा कुंठा जहरीली जुबान के तौर पर बाहर आ रही है। पहले भी नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अनेक निंदनीय बयान दिए गए। ऐसा लगता है कि ये मोहब्बत की दुकान में किसी सियासी फरमान का हिस्सा है। कर्नाटक के एक कांग्रेस नेता शिवराज तंगदागी ने कहा है कि जो छात्र ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे हैं, उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। त्रिवेदी ने सवाल किया कि क्या लोकतंत्र ऐसे ही चलता है?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने लोकसभा के लिए तीन नामों की छठी सूची जारी की
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से बात की
    admin

      Related Posts

      ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

      June 15, 2026

      टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप

      June 14, 2026

      ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
      • ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत
      • सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version