भाकपा माले ने कोडरमा लोकसभा सीट से विनोद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विनोद सिंह के नाम पर इंडी गठबंधन ने मुहर लगा दी है। महागठबंधन ने वामदलों के लिए राज्य में सिर्फ कोडरमा सीट छोड़ी थी, जिस पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की। इससे पहले पार्टी यहां से राजकुमार यादव को प्रत्याशी बनाती रही है, लेकिन इस बार विनोद पर दांव खेला है। इस सीट से भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब यहां अन्नपूर्णा और विनोद सिंह के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा।
विनोद सिंह कोडरमा से भाकपा माले के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
Related Posts
Add A Comment