Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने का लक्ष्य लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं : अर्जुन मुंडा
    राजनीति

    भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने का लक्ष्य लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं : अर्जुन मुंडा

    adminBy adminMarch 17, 2024Updated:March 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -खूंटी में खुला भाजपा का चुनाव कार्यालय, कड़िया मुंडा ने किया उद्घाटन

    खूंटी। जनजातीय मामलों और केंद्रीय कृषि मंत्री और खूंटी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार थी। सबसे लंबे कालखंड तक देश शासन करने के वावजूद इतने वर्षों तक देश की जनता को इन्तजार था कि भारत अपनी सभ्यता, संस्कृति के साथ स्वतंत्रता का अनुभव करे। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ परम वैभव के शिखर तक पहुंचाया।

    उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे कालखंड तक देश में शासन करने वाले लोगों ने भारत की संस्कृति, परंपरा एवं मूल्यों को गिरवी रखने का काम किया, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में देश के अंदर जिस प्रकार ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की पुनर्स्थापना हो रही है, उसे देश की जनता भली-भांति देख और समझ रही है। 500 साल बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ, देश के लोगों को अपनी संस्कृति पर गौरव करने का अवसर इस सरकार में मिला। अर्जुन मुंडा रविवार को खूंटी में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि उन दिनों की सरकारों ने खूंटी और यहां के रणबांकुरों को महत्व नहीं दिया, लेकिन नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपनी आहुति देकर इस धरती को सींचने वाले रणबांकुरों को एक ओर जहां सम्मान देने का काम किया, वहीं दूसरी ओर विकास को भी रफ्तार दी। देश का जन समुदाय आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़े, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने का लक्ष्य लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने खूंटी में स्वास्थ्य शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं पर काम किया। इसके साथ ही आधारभूत संरचनाओं के कार्यों को गति दिया गया है, यही कारण है कि आज अड़की का बिरबांकी क्षेत्र चारों ओर से खुल गया है। उन्होंने कहा कि खूंटी की जनता जागरुक है, इन सब बातों को भली भांति देख व समझ रही है। निश्चय ही खूंटी के लोग विकसित भारत निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। तोरपा के विधायक और लोकसभा संयाेजक कोचे मुंडा ने पूजा-अर्चना की।

    आनेवाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा यह चुनाव : कड़िया मुंडा

    पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, यह हमारे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा। इसलिए कार्यकर्ता सभी मनमुटावों को भूलकर एक जूटता के साथ चुनावी युद्ध के समर में उतरें और एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत बनाएं। इनके अतिरिक्त विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। मौके पर भाजपा खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक को लोकसभा संयोजक कोचे मुंडा, पूर्व विधायक विमला प्रधान, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, खूंटी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, सिमडेगा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, लोकसभा सह संयोजक ओम प्रकाश साहू, विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह, प्रदेश काय्रसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, सुरेश जयसवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोतिहारी लोकसभा चुनाव के लिए बनाये गये 1743 मतदान केन्द्र
    Next Article धनबाद में जेपीएससी के दो परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गड़बड़ी का लगाया आरोप
    admin

      Related Posts

      झारखंड राज्यसभा चुनाव: नामांकन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, गेट पर रोके गए दिग्गज कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद

      June 10, 2026

      भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह

      June 9, 2026

      राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला

      June 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
      • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
      • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
      • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version