Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी ट्रेड नीति को लेकर बनी अनिश्चितता के बावजूद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

    टेक शेयरों में हुई खरीदारी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के बाद 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,770.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 143.55 अंक यानी 0.79 प्रतिशत उछल कर 18,212.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 134.75 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,666.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,679.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,120.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 410.54 अंक यानी 1.78 प्रतिशत टूट कर 23,008.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,682.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 122.74 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,009.91 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,578.69 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,908.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,507.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 511.04 अंक यानी 2.11 प्रतिशत लुढ़क कर 23,720.26 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.03 प्रतिशत टूट कर 1,189.61 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,603.65 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,352.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने उठाया लचर विधि व्यवस्था का मुद्दा
    Next Article शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में केटेक्स फैब्रिक्स की कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक

      August 5, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं

      August 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
      • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
      • यमन नौका त्रासदी, सिर्फ 12 यात्रियों को बचाया जा सका, 142 की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version