Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के 11 सदस्य गिरफ्तार
    देश

    मणिपुर में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के 11 सदस्य गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। मणिपुर पुलिस ने विभिन्न अभियानों में अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले के खोरे चिंगंगबम लैकै इलाके से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय कैडर खोंगबामतबम नानाओ मैतेई उर्फ खंगानबा (25) और क्षेत्रिमयुम रोशन सिंह उर्फ किलर (25) को गिरफ्तार किया।

    इसी तरह, मणिपुर पुलिस और 5/9 जीआर ने इंफाल ईस्ट जिले के संजेमबम खुल्लेन गांव के पास से केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य कोन्जेंगबम इबोतोंचा मैतेई (54) को गिरफ्तार किया। वह जबरन वसूली में संलिप्त था। उसके पास से 7.62 एमएम की एके राइफल की 45 गोलियां, एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट जब्त किया गया।

    इसके अलावा, पुलिस ने विश्नुपुर जिले के कुम्बी-पीएस क्षेत्र से पीआरईपीएके (प्रो) के एक कैडर, लैशराम टोम्बा उर्फ सुरेश मैतेई (36) को गिरफ्तार किया, जो काकचिंग और विश्नुपुर जिलों के लोगों से जबरन वसूली में शामिल था। उसके पास से एक हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

    लमसांग-पीएस, इंफाल वेस्ट जिले के तेरा उरक इलाके में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के अस्थायी शिविर पर छापा मारकर सात सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पेबम बिशोरजीत सिंह (27), केशम बिशोरजीत सिंह (28), वारेपम प्रेमानंद सिंह (37), याम्बेम शीतल सिंह (35), डब्ल्यूएम अरिफ खान (24), वाहेंगबम मोमोचा मैतेई (37) और लोइतोंगबम हेम्बा सिंह (35) शामिल हैं। उनके पास से हथियार, गोला-बारूद, मोबाइल फोन, आधारकार्ड, मतदाता पहचान पत्र और दो चारपहिया वाहन बरामद किए गए।

    इसके अलावा, उत्तराखंड में पहले गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों को मणिपुर पुलिस द्वारा इंफाल लाया गया। ये आरोपित फरवरी 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद मणिपुर के कुछ विधायकों को फोन कर भारी रकम की मांग कर रहे थे और मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन का वादा कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उवैश अहमद (19, उत्तर प्रदेश), गौरव नाथ (19, पूर्वी दिल्ली) तथा प्रियांशु पंत (19, पूर्वी दिल्ली) के रूप में हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के भोजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत 2 की हालत गंभीर
    Next Article उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मुकाबले वायु सेना की क्षमता बढ़ाने पर जोर
    shivam kumar

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version