Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पंजाब की आप सरकार शिक्षा का राजनीतिकरण बद करेः भाजपा
    देश

    पंजाब की आप सरकार शिक्षा का राजनीतिकरण बद करेः भाजपा

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए राज्य की शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए छात्रों के भविष्य को दांव पर लगाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में शिक्षा का राजनीतिकरण बंद हो, वर्ना जनता करारा जवाब देगी।

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि 36 महीने बीतने के बाद भी आप सरकार ने पंजाब के लिए एक भी नया काम नहीं किया, उल्टा पूरे प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान परीक्षा में पूछे गए सवालों को लेकर आप सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में ‘आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों का वर्णन कीजिए’ जैसे प्रश्न का उत्तर क्या होगा, पंजाब की चरमराती कानून व्यवस्था, नशे की चपेट में जाता पंजाब का युवा या फिर फिनान्शियल हेल्थ इंडेक्स में आखिरी पायदान पर पहुंच चुकी पंजाब की अर्थव्यवस्था, क्या आप सरकार पंजाब के बच्चों को शराब घोटाला कैसे करना है, कैसे गरीबों के हक़ को मार कर आम आदमी के टैक्स के पैसों से शीशमहल बनाना है ये सिखाना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाएं अपने 1000 रुपये के वादे को 36 महीनों से याद कर रही हैं, लेकिन भगवंत मान की सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। हर दिन कोई न कोई युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहा है। हर साल हजारों से अधिक युवा नशे की वजह से बर्बाद हो रहा है, लेकिन मान सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि पाठ्यक्रम का हिस्सा न होने के बावजूद बोर्ड परीक्षा में ‘आप के स्थापना दिवस’ जैसे सवाल पूछे जा रहे हैं। चुघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि भगवंत मान जवाब दें। आखिर किस कारण से 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस प्रकार के राजनीतिक प्रश्न पूछे गए? क्या आपकी सरकार का काम केवल आम आदमी पार्टी का प्रचार करना रह गया है? शिक्षा का राजनीतिकरण बंद होना चाहिए वर्ना जनता करारा जवाब देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव आयोग ने अनसुलझे मुद्दों के समाधान के लिए राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव
    Next Article नॉर्थ-ईस्ट के एक भी युवा को रोजगार के लिए देश के दूसरे हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version