Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी: अजय मारू
    झारखंड

    असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी: अजय मारू

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 6, 2025Updated:March 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। भाजपा के कार्यालय खूंटी में अटल बिरासत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसंघ काल, 74 आंदोलन और वनांचल आंदोलन से जुड़े हुए लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू उपस्थित थे।

    माैके पर मारु ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व, ईमानदार, कुशल नेतृत्वकर्ता कहा जाए तो वे असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। 25 दिसंबर 1924 में उनका जन्म हुआ था। मात्र 18 वर्ष की उम्र में राजनीति में आ गए थे। 1942 में जब भारत छोड़ो आंदोलन हुआ तब अटल वाजपेयी को उस वक्त 24 दिनों के लिए जेल में रहना पड़ा। आरंभ से वे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत थे। वे अपना आरंभिक जीवन एक पत्रकार के रूप में शुरू किया था।

    राष्ट्र धर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन जैसे अखबारों का संपादन किया था। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से अटल वाजपेयी पहली बार चुनाव जीतकर आए और 9 बार हमारे महान देश के सांसद बन कर रहे। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य तो थे ही 1968 से 1972 तक जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। 1975 में जब देश में इमरजेंसी लागू हुआ अटल वाजपेयी को कई महीने जेल में रहना पड़ा। 1977 में जब जनसंघ और समाजवादी विचारधारा के जनता दल की गैर कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ तब प्रधानमंत्री के रूप में मोरारजी देसाई बने। मोरारजी देसाई मंत्रिमंडल में अटल वाजपेयी को विदेश मंत्री का प्रभार दिया गया। वाजपेयी पहले व्यक्ति थे जो विदेश मंत्री के नाते संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में अपना भाषण दिया, जिससे पूरे विश्व में हमारी मातृभाषा हिंदी को अलग पहचान मिली।

    उन्हाेंने कहा कि 1980 में हमारे जनसंघ के वरिष्ठ लोगों ने पार्टी को नया स्वरूप देते हुए भाजपा का नाम रखा। वाजपेयी संस्थापक सदस्य तो थे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने।

    अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार मात्र 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। उसके बाद दूसरी बार 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने। तीसरी बार 28 दलों को साथ लेकर सरकार बनाई। और अपना पांच साल का कार्य काल पूरा किया।

    जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने स्वागत भाषण औ विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम से पूर्व संगठन के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर सामूहिक राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन किया गया।

    कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, जगन्नाथ मुंडा, गंदौरी गुड़िया, भगीरथ राय, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, लक्ष्मी देवी, जिला मिडिया सह प्रभारी महावीर राम, आदर्श अंशुल, मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, कलिन्दर राम सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑनलाइन गेमिंग में हार गया 9 लाख रुपये, करने लगा चोरी
    Next Article मुख्यमंत्री से मिला झारखंड पुलिस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version