Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी के खिलाफ मामला दर्ज
    देश

    समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी के खिलाफ मामला दर्ज

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के खिलाफ हिन्दू समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने ठाणे जिले के वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। नरेश म्हस्के ने अबू आसिम के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

    सांसद नरेश म्हस्के ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए औरंगजेब को अच्छा शासक बताया है। जबकि उसके शासनकाल में हिन्दुओं को अपने तीर्थ दर्शन तक के लिए जजिया कर देना पड़ता था। औरंगजेब के शासनकाल में हिन्दुओं का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया था। 40 दिनों तक संभाजी महाराज को औरंगजेब ने धर्म परिवर्तन करने के लिए यातनाएं दी थीं। ऐसे शासक को अच्छा शासक बताकर अबु आजमी ने हिन्दुओं की भावना को दुखाया है। इसी वजह से उन्होंने सोमवार को देर रात वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन में खुद जाकर आजमी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।

    सोमवार को विधानभवन परिसर में अबू आसिम आजमी ने कहा था कि औरंगजेब बहुत अच्छे शासक थे। उनके कार्यकाल में अगर मंदिर तोड़े गए तो मसजिदें भी तोड़ी गई थीं। उन्होंने मसजिदों का निर्माण करवाया तो बहुत से मंदिरों का भी निर्माण करवाया था। औरंगजेब के शासनकाल में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, जिसे बाद में अंग्रेजों ने लूट लिया।

    उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसका जोरदार विरोध करते हुए कहा कि अबू आसिम आजमी ने औरंगजेब को अच्छा शासक बताकर हिंदू समाज का अपमान किया है, जबकि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी राजे को यातनाएं दी थी। एकनाथ शिंदे ने मांग की थी कि अबू आसिम आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

    शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि अबू आसिम आजमी जानबुझकर इस तरह का विवादित बयान जारी कर दो समाज के बीच तनाव पैदा करते हैं। राज्य सरकार को अबू आसिम आजमी पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंघ प्रमुख मोहन भागवत आज भोपाल में विद्या भारती के अभ्यास वर्ग का करेंगे उद्घाटन
    Next Article महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version