Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों का साैंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षकों से बच्चों को ठीक से पढ़ाने का किया आग्रह
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों का साैंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षकों से बच्चों को ठीक से पढ़ाने का किया आग्रह

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रविवार को पूरे राज्य में 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के चयनित 51 हजार 389 शिक्षिकों में से कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर इसकी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों को बच्चों को ठीक से पढ़ाने और उन्हें शिक्षित करने का आग्रह किया और सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इस पर सभी लोग विशेष ध्यान रखें।

    रविवार को गांधी मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपीएससी के चयनित 51 हजार 389 शिक्षिकों को नियुक्ति पत्र सौंपने की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने नूतन कुमारी, आरती कुमारी, वर्षा राज, खुशबू कुमारी, पंकज कुमार, सानिया परवीन, काजल कुमारी, आशुतोष आनंद, आनंद एवं मिश्रा खुशबू सुनील को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। गांधी मैदान पर आयाेजित कार्यक्रम में आज 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र साैंपे गए, जबकि शेष लोगों को जिलों से नियुक्तिपत्र साैंपे गए।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जिन नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र सौंपा गया है, वे बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मुझे बहुत खुशी है कि हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग ने 51 हजार 389 शिक्षकों का चयन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम लोगों को यहां काम करने का मौका मिला तो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई। वर्ष 2023 में बिहार लोक सेवा आयोग ने नये शिक्षकों की बहाली की है। पहले चरण में 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों का तथा द्वितीय चरण में 94 हजार 833 शिक्षकों की बहाली की गई है। दोनों चरणों के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र पहले ही दिया जा चुका है। आज तीसरे चरण ओ 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र साैंपे गए हैं। इस प्रकार तीनों चरणों को मिलाकर कुल 2 लाख 68 हजार 548 नये शिक्षक बहाल हो गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावे बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में 42 हजार 918 हेडमास्टर भी पास हुए हैं, जिन्हें अगले महीने नियुक्ति पत्र साैंपे जाएंगे। इन चारों चरणों को मिलाकर बीपीएससी से नियुक्त होनेवाले नये शिक्षकों की संख्या 3 लाख 11 हजार 466 हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में शिक्षकों की अत्यधिक कमी के कारण वर्ष 2006-07 से पंचायत एवं नगर निकायों के माध्यम से बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जिनकी कुल संख्या लगभग 3 लाख 68 हजार है, जिसमें 28 हजार नियोजित शिक्षक बीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सरकारी शिक्षक बनें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष 3 लाख 40 हजार शिक्षक नियोजित शिक्षक के रूप में बचे रह गए तो हमने तय किया कि नियोजित शिक्षकों को बीपीएससी की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, उन्हें अलग से परीक्षा देकर सरकारी शिक्षक बनाने के लिए पांच अवसर दिए जाएंगे। अब तक 2 लाख शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है। एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षक प्रथम सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए तथा 66 हजार 143 नियोजित शिक्षक दूसरी सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। दोनों को मिलाकर 2 लाख 53 हजार 961 नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बन चुके हैं। अब केवल 86 हजार 39 नियोजित शिक्षक बच गए हैं जिनको 3 मौके और दिए जाएंगे। बीपीएससी द्वारा नियुक्त 3 लाख 11 हजार 466 नये सरकारी शिक्षक तथा 2 लाख 53 हजार 961 नियोजित शिक्षकों से बने सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या को जोड़ दें तो राज्य में सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या 5 लाख 65 हजार 427 हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोगबनी के भवानीपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article साप्ताहिक शेयर समीक्षाः 3 सप्ताह की गिरावट के बाद मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
    shivam kumar

      Related Posts

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025

      उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता

      June 29, 2025

      फारबिसगंज बाजार समिति के दुकानों में लगी आग,घंटों मशक्कत बाद पाया गया काबू

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
      • स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
      • ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
      • हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
      • उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version