Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेगा हाईकोर्ट बार
    देश

    जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेगा हाईकोर्ट बार

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शुक्रवार की रात साढ़े बारह बजे बार अध्यक्ष के आवास पर कार्यकारिणी की बैठक में हुआ निर्णय
    प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेगा। वकील उनके शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे। बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि वादकारियों के हित के मद्देनजर इस बीच फोटो एफिडेविट सेंटर शनिवार से खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि शनिवार शाम चार बजे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर कार्य बहिष्कार जारी रखने, आंदोलन की रणनीति और लाइन ऑफ एक्शन तय किया जाएगा।

    यह निर्णय हाईकोर्ट बार अध्यक्ष अनिल तिवारी के आवास पर रात साढ़े 12 बजे तक चली कार्यकारिणी की आपात बैठक में लिया गया। बार अध्यक्ष के जूनियर धर्मेंद्र शुक्ल व उपाध्यक्ष अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी ने बताया बैठक रात नौ बजे होनी थी, लेकिन अनिल तिवारी के दिल्ली से प्रयागराज पहुंचने में विलम्ब के कारण बैठक शुक्रवार की आधी रात के बाद तक चली। कानून मंत्रालय से जस्टिस यशवंत वर्मा के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी होने के बाद वकीलों के आंदोलन का रुख तय करने के लिए यह आपात बैठक बुलाई गई थी। क्योंकि शाम को कानून मंत्रालय से जस्टिस यशवंत वर्मा के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी होने के कारण वकीलों का रोष बढ़ गया था। इससे पहले दिन में इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के वकीलों का कार्य बहिष्कार लगातार चौथे दिन जारी रहा।

    उधर कार्य बहिष्कार के कारण हाईकोर्ट का कामकाज लगातार चौथे दिन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह चीफ जस्टिस की बेंच समेत अन्य न्यायाधीश न्याय कक्षों में बैठे लेकिन वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सभी जज कुछ देर बाद कोर्ट से उठकर अपने चैंबरों में चले गए। वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण प्रदेश के दूर दराज जिलों से आए वादकारियों को फिर निराश लौटना पड़ा। न्यायिक कार्य से विरत वकीलों ने रोज की तरह शुक्रवार को भी गेट नंबर तीन के सामने सड़क पर सभा कर अपनी मांगें दोहराई। वक्ताओं ने कैश कांड में विवादित जस्टिस यशवंत वर्मा का दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरण की सिफारिश वापस लेने, इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों के लड़कों और उनके नाते रिश्तेदारों की वकालत में आने पर ऐसे जजों का स्थानांतरण अन्यत्र करने, हाईकोर्ट में केसों के लिस्टिंग की समस्या दूर करने और जो मुकदमे पहले दाखिल हो उनकी सुनवाई पहले किए जाने की बात कही। इन्हीं चार बिंदुओं पर प्रस्ताव भी पास हुए।

    शाम को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि हाईकोर्ट बार अध्यक्ष अनिल तिवारी के आवास पर रात नौ बजे कार्यकारिणी की बुलाई गई है, जिसमें आगे आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। अध्यक्ष अनिल तिवारी रात साढ़े 11 बजे के बाद आवास पर पहुंचे तो वहां इंतजार कर रहे पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ उनकी बैठक हुई। गेट नंबर तीन के सामने दिन में हुई सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे और संचालन महासचिव विक्रांत पांडेय व उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने किया। सभा को अभिषेक तिवारी, संतोष कुमार मिश्र, शशि प्रकाश सिंह, प्रशांत सिंह रिंकू सहित कई वकीलों ने संबोधित किया। आमसभा में उपाध्यक्ष अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, सुभाष चंद्र यादव, नीरज त्रिपाठी व नीलम शुक्ला, संयुक्त सचिव सुमित श्रीवास्तव, अभिजीत पांडेय, पुनीत शुक्ल व आंचल ओझा, कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह सहित कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तान में आज सुबह लगे भूकंप के झटके
    Next Article छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, दो जवान घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version