Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने राज्यपाल को पत्र लिख स्थायी कुलपति नियुक्त करने की मांग की
    राज्य

    जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने राज्यपाल को पत्र लिख स्थायी कुलपति नियुक्त करने की मांग की

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 26, 2025Updated:March 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जूटा) ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। जूटा के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम बिस्वास ने राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बोस को लिखे पत्र में कहा कि स्थायी नेतृत्व के अभाव में कई प्रशासनिक और शैक्षणिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो इससे विश्वविद्यालय पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    उन्होंने कहा कि स्थायी कुलपति के बिना निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे संकाय भर्ती, शैक्षणिक नीति क्रियान्वयन और समग्र प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे हैं। नेतृत्व की अनिश्चितता के कारण शिक्षकों और छात्रों के मनोबल पर असर पड़ रहा है, जिससे विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

    इसके अलावा, जूटा ने यह भी चेताया कि स्थायी प्रशासन के अभाव में विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है और इससे गुणवत्तापूर्ण छात्रों और शोधकर्ताओं को आकर्षित करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। गौरतलब है कि जादवपुर विश्वविद्यालय पिछले डेढ़ साल से स्थायी कुलपति के बिना कार्य कर रहा है। इस दौरान भास्कर गुप्ता कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    इस बीच, राज्यपाल बोस ने हाल ही में कहा कि वे जादवपुर विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत हैं और संस्थान और सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा। जूटा ने कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का भी ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनगर निगम ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण सर्वे रिपोर्ट जारी की, आपत्ति है तो सात दिनों के अंदर दर्ज करायें शिकायत
    Next Article उपायुक्त सड़क निर्माण योजनाओं की प्रगति पर रखें नजर: मुख्य सचिव
    shivam kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version