Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुरः विभिन्न संगठनों के 10 उग्रवादी गिरफ्तार
    देश

    मणिपुरः विभिन्न संगठनों के 10 उग्रवादी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के 10 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पहली इंफाल ईस्ट जिले के पोरोंगपाट थाना क्षेत्र के गोलापट्टी मस्जिद अचौबा अवांग लेइराक से एनआरएफएम संगठन की एक सक्रिय कैडर लाईफ्राकपम सोनिया देवी उर्फ टोम्बी (24) को गिरफ्तार किया गया। वह आम जनता, निजी कंपनियों और सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली में शामिल थी। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 1,07,260 रुपये बरामद किए गए।

    दूसरी कार्रवाई में, इरिलबुंग थाना क्षेत्र के खोंगमैन नंदेइबम लैकाई से पीआरईपीएके (प्रो) के दो सक्रिय उग्रवादी चिरोम रोस्तम मैतेई उर्फ चिरोम्बा (25) और हेइक्रुजाम अरविंद सिंह उर्फ माइकल (32) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

    तीसरी कार्रवाई में, इंफाल वेस्ट जिले के हेनौपोक स्थित इमा मेधपति स्कूल के पास से पीआरईपीएके (प्रो) के तीन उग्रवादियों लैशराम बोबोई मैतेई उर्फ बोइशेम्बा (28), पलुजम बाबू सिंह उर्फ लुथुम्बा (25) और युमनाम अथोइबी चानू को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

    चौथी कार्रवाई में, पुलिस ने केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य सोरोक्हाइबम इनाओटन सिंह (38) को इंफाल के आरआईएमएस मुख्य गेट से गिरफ्तार किया। वह सरकारी अधिकारियों और आम जनता से जबरन वसूली में शामिल था। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

    पांचवीं कार्रवाई में, केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के ही एक अन्य सदस्य शंधम रोमन सिंह (39) को इंफाल वेस्ट जिले के समुरोउ से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 11 धमकी भरे पत्र बरामद हुए।

    छठी कार्रवाई में, पुलिस ने इंफाल वेस्ट जिले के लैंगोल टाइप- II से यूपीपीके संगठन के तीन सक्रिय उग्रवादी – नंगबम बिशन मैतेई (24), अशंगबम मणिकांता सिंह (37) और सोरोक्हाइबम नगंथोई सिंह (23) को गिरफ्तार किया। ये अपने संगठन की ट्रिब्यूनल के माध्यम से अवैध रूप से लोगों पर मुकदमा चला कर जबरन धन वसूली कर रहे थे। इनके पास से दो गाड़ियां, तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए।

    अंतिम कार्रवाई में, सुरक्षा बलों ने तेंग्नौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र में गेट नंबर-2, बीपी 79 के पास से केवाईकेएल संगठन के एक सदस्य मोहेन तक्हेल्लाम्बम उर्फ रेन्गई (29) को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा
    Next Article न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे भारत
    shivam kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version