Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पूर्व राजा की सक्रियता बढ़ने को लेकर माओवादी ने बुलाई आपात बैठक, प्रचण्ड का आज संसद में विशेष संबोधन
    दुनिया

    पूर्व राजा की सक्रियता बढ़ने को लेकर माओवादी ने बुलाई आपात बैठक, प्रचण्ड का आज संसद में विशेष संबोधन

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। प्रमुख विपक्षी दल माओवादी ने अपने पार्टी संगठन विस्तार को लेकर चलाए जा रहे सारे राजनीतिक अभियान को तत्काल स्थगित कर पार्टी की आपात बैठक बुलाई है। तराई मधेश में जागरण अभियान चला रहे प्रचण्ड काठमांडू पहुंच चुके हैं और पूर्व राजा की बढ़ती सक्रियता को लेकर वे मंगलवार को संसद में संबोधन करने वाले हैं। साथ ही विपक्षी गठबंधन की बैठक भी बुलाई गई है।

    माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड ने पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह की बढ़ती सक्रियता को लोकतंत्र, गणतंत्र, संघीयता और धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बताते हुए सोमवार से पार्टी के सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्देश दिया है। प्रचण्ड ने पार्टी के सभी नेताओं को सोमवार को ही काठमांडू आने का फरमान जारी करते हुए आपात बैठक बुलाई है।

    माओवादी पार्टी के प्रवक्ता अग्नि सापकोटा ने कहा कि राजा के समर्थकों का इतनी बड़ी संख्या में सड़कों पर आना देश के लोकतंत्र, गणतंत्र, संघीयता और धर्मनिरपेक्षता पर बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड द्वारा इस बात पर चिंता जाहिर की गई कि माओवादी द्वारा दस वर्षों तक किए गए सशस्त्र संघर्ष के बाद प्राप्त उपलब्धि खतरे में है। माओवादी पार्टी ने इसके लिए प्रधानमंत्री केपी ओली और वर्तमान सत्ता गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका मानना है कि जनता के पक्ष में कोई काम नहीं करने के कारण जनता ने अपने आक्रोश को अभिव्यक्त किया है।

    माओवादी प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को लेकर पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड का आज मंगलवार को संसद के प्रतिनिधि सभा में संबोधन करने का कार्यक्रम है। संसद की बैठक से वो देश में बदले राजनीतिक परिस्थिति पर अपनी बात रखते हुए गणतंत्र, संघीयता और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए सर्वदलीय सरकार गठन का प्रस्ताव रखने वाले हैं। इसके साथ ही माओवादी के तरफ से मंगलवार को ही विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक भी बुलाई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुपरस्टार रजनीकांत ने कुली की शूटिंग खत्म करने के 10 दिन बाद ही जेलर 2 की शूटिंग शुरू की
    Next Article राजा समर्थक राजनीतिक दलों ने कहा- राजतंत्र की वापसी नहीं सिर्फ राजसंस्था को मान्यता देने की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में सत्तारूढ़ दल के सांसद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

      May 21, 2026

      ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी

      May 21, 2026

      नेपाल के पूर्व गृहमंत्री सुदन गुरूंग के खिलाफ समिति ने शुरू की जांच

      May 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर पहुंचा खुरा गांव, गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई श्रद्धांजलि
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कोलकाता निवासी जफर रियाज काे एनआईए ने दबाेचा
      • नेपाल में सत्तारूढ़ दल के सांसद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
      • ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी
      • नेपाल के पूर्व गृहमंत्री सुदन गुरूंग के खिलाफ समिति ने शुरू की जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version