Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामनवमी जुलूस पर रहेगी पुलिस की नजर, सुरक्षा होगी कड़ी
    Top Story

    रामनवमी जुलूस पर रहेगी पुलिस की नजर, सुरक्षा होगी कड़ी

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 27, 2025Updated:March 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सड़क किनारे से हटेंगे पत्थर और गाड़ी, जुलूस रूट का होगा सत्यापन
    रामगढ़। रामगढ़ शहर में रामनवमी जुलूस पर पुलिस की निगाह रहेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम अभी से ही कर दिए गए हैं। उन सभी रास्तों का सत्यापन किया जाएगा, जिससे जुलूस गुजरेगा। यह बातें गुरुवार को थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने कही।

    उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील इलाकों कि अभी से स्क्रीनिंग की जा रही है। जिन रास्तों से जुलूस गुजरेगा, उसका मुआयना ड्रोन कैमरे से किया जाएगा। शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अखाड़े के सदस्य और पूजा कमेटी भी पूरा प्रयास करेंगे। एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाने वाले लोगों पर भी निगाह रहेगी। अगर किसी भी व्यक्ति को कोई सूचना प्राप्त होती है या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी नजर आती है, तो तत्काल पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें।

    पूजा कमेटी तैयार रखें वॉलिंटियर्स
    एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा की पूजा कमेटी अपना वॉलिंटियर्स तैयार रखें। थाने में लाइसेंस के साथ अपने एक दर्जन वॉलिंटियर्स का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराएं। जरूरत पड़ने पर पुलिस उनसे भी संपर्क कर सकती है। जुलूस के दौरान वॉलिंटियर्स अलर्ट रहे ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे।

    पर्व में बदनाम ना करें रामगढ़ का नाम
    बैठक के दौरान रामगढ़ अंचल अधिकारी सुदीप एक्का ने कहा कि पर्व में रामगढ़ का नाम बदनाम ना करें। शहर में सभी समाज के लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी, सरहुल और ईद का त्योहार मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी भी समाज को आहत पहुंचे। जुलूस में ना तो उन्माद फैलाने वाले गाने बजाएं और ना ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करें। सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा सबसे अधिक भीड़ लगने वाले स्थान पर कैमरे भी लगाए जाएंगे। साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरी निगरानी होती रहेगी। हिंसा भड़काने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने त्यौहार में नशा पर रोक लगाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि वॉलिंटियर्स और पूजा कमेटी यह ध्यान रखें की कोई भी व्यक्ति नशे में धुत्त होकर जुलूस में शामिल न हो। अगर ऐसा कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसे तत्काल थाने ले जाया जाएगा। सौदागर मोहल्ला, दुसाद मोहल्ला, चट्टी बाजार, बाजारटांड़, झंडा चौक, गोलपार्क, पूरनी मंडप में पुलिस की मौजूदगी रहेगी।

    बिजली के तार हों दुरुस्त, सड़क से हटे पत्थर
    शांति समिति की बैठक में लोगों ने बिजली के तार को दुरुस्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर कई ऐसे जगह हैं, जहां बिजली के तार झूल रहे हैं। जुलूस के दौरान हादसा होने की संभावना है। इसके अलावा जुलूस के रूट पर कई ऐसे जगह है, जहां लोगों ने ईंट गिरा रखी है। साथ ही सड़क पर गाड़ियों की पार्किंग की गई है। इन दोनों चीजों को हटवाने की मांग रखी गई। जुलूस के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था हो, नालियों को अच्छी तरह से ढंका जाए, इस पर भी जोड़ दिया गया है।

    बैठक में ये थे उपस्थित
    बैठक में विद्युत विभाग के एसडीओ दीपक कुमार सिंह, सदर अस्पताल के डीएस डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, अग्निशामक विभाग के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, छावनी परिषद के स्वच्छता की निरीक्षक नितिन ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, सब इंस्पेक्टर सुमंत कुमार राय, महेश सिंह, उपेंद्र कुमार, राजेश मुंडा, एएसआई अनिल सिंह, सुजीत कुमार सिंह सहित शांति समिति के सदस्यों में महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, बिमल बुधिया, कमल बगड़िया, अरविंद जायसवाल, राजेश ठाकुर, सुरेंद्र महतो, मोहराय महतो, आसिफ इकबाल, मुमताज मंसूरी, ग्यास खान, शेखर गुप्ता, संदीप शर्मा, अमित विश्वकर्मा, विशाल जायसवाल, पवन करमाली, प्रवीण कुमार सोनू, तुलेश्वर पासवान, आकाश चौधरी, आकाश यादव, पिंटू अंसारी, किशोर जाजू, राजू कैंथ, मो इमरान, आफताब आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
    Next Article विद्युतीकरण से वंचित टोलों की पहचान कर वहां बिजली उपलब्ध कराएं : उपायुक्त
    shivam kumar

      Related Posts

      युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

      May 7, 2026

      बिजली-पानी को लेकर भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

      May 7, 2026

      खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

      May 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया
      • बिहार में 32 मंत्री: सम्राट कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार समेत इन नेताओं को मिली जगह
      • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन
      • राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
      • पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version