Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पोप फ्रांसिस की हालत स्थिर, नाक की नली से दी जा रही ऑक्सीजन
    दुनिया

    पोप फ्रांसिस की हालत स्थिर, नाक की नली से दी जा रही ऑक्सीजन

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वेटिकन सिटी। पिछले महीन से अस्वस्थ पोप फ्रांसिस की हालत स्थिर बनी हुई है। पिछले तीन हफ्ते से 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का इलाज रोम के जेमेली अस्पताल में चल रहा है। डबल निमोनिया (गंभीर श्वसन संक्रमण) से पीड़ित फ्रांसिस ने रात अच्छी नींद ली। होली सी प्रेस कार्यालय ने गुरुवार सुबह पत्रकारों को यह सूचना देते हुए कहा कि पोप अभी भी आराम कर रहे हैं।

    वेटिकिन न्यूज के अनुसार, बुधवार शाम होली सी प्रेस कार्यालय ने कहा कि पोप फ्रांसिस की हालत आज भी स्थिर रही। रात को वो नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल मास्क पहनकर सोये। उन्हें दिन में नाक की नली से ऑक्सीजन दी गई है। उन्होंने दिन अपनी आराम कुर्सी पर बिताया। अस्पताल के 10वीं मंजिल पर स्थित निजी अपार्टमेंट में पोप ने पवित्र राख के आशीर्वाद के अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

    उन्होंने सुबह गाजा में होली फैमिली चर्च के पैरिश पादरी फादर गेब्रियल रोमनेली को भी बुलाया। दोपहर में आराम के बीच में कुछ काम किया। उल्लेखनीय है कि पोप को फेफड़ों की गंभीर बीमारी है। युवावस्था में उनके एक फेफड़े का कुछ हिस्सा निकाल दिया गया था। तीन दिन पहले सोमवार को उन्हें दो बार सांस संबंधी गंभीर समस्या हुई। उसके बाद दो दिनों से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। श्वसन चिकित्सा में उनके अस्पताल की दिनचर्या में फिजियोथेरेपी को भी शामिल किया गया है।

    इस बीच होली सी कार्यालय से जारी सर्वोच्च पोंटिफ के धार्मिक उत्सव के कार्यालय के बयान में कहा गया कि लेंट के पहले रविवार (09 मार्च) को सेंट पीटर बेसिलिका के पारविस में युकैरिस्टिक उत्सव होगा। इसकी अध्यक्षता कार्डिनल माइकल कजर्नी करेंगे। वह उत्सव में पवित्र पिता पो फ्रांसिस का प्रतिनिधि करेंगे। उल्लेखनीय है कि लेंट एक ईसाई परंपरा है । यह यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान तक बलिदान की पवित्र चालीस दिवसीय अवधि होती है। लेंट के दौरान, रूढ़िवादी ईसाई, कैथोलिक और कुछ प्रोटेस्टेंट उपवास, प्रार्थना और प्रभु के साथ मेल-मिलाप करके पवित्र सप्ताह की तैयारी करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने तेज किये नेपाल को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर निकालने के प्रयास
    Next Article यूक्रेन में रूस का मिसाइल हमला, चार की मौत, 30 से अधिक घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version