रांची। प्रकृति पर्व सरहुल की धमक इस बार दिल्ली में भी दिखेगी। झारखंड के आदिवासी और कलाकारों का जत्था दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आगामी 3 अप्रैल को सरहुल मिलन समारोह में शिरकत करेगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा दिल्ली में पहली बार आयोजित हो रहे इस सरहुल महोत्सव में झारखंड के एक हजार से अधिक आदिवासी कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाग लेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरहुल पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देने वाला पर्व है, जो आज विश्व के लिए काफी महत्वपूर्ण है। झारखंड में सरहुल को अलग अंदाज में मनाने की परंपरा रही है, देश और दुनिया को इससे परिचित कराने के लिए पहली बार इसका आयोजन नयी दिल्ली में किया जा रहा है।
सरहुल की धमक इस बार दिल्ली में भी दिखेगी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर सरहुल मिलन समारोह 3 को
Related Posts
Add A Comment