Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार
    दिल्ली

    मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 22, 2025Updated:March 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग संगठनों के छह सक्रिय कैडर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यह जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर लैशराम रोमन मैतेई (46) को इंफाल ईस्ट जिले के अंड्रो-थाना क्षेत्र के उचोल माखा लेकै से गिरफ्तार किया। वह जनता से जबरन वसूली करता था।

    उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट जब्त किया गया। इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय कैडरों को इंफाल वेस्ट जिले से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुतुम जैक्सन मैतेई (20), अकोइजम संजॉय सिंह (19) तथा नोंगथोम्बम गोपेन सिंह (59) के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मुतुम जैक्सन मैतेई अकोइजम संजॉय सिंह और नोंगथोम्बम गोपेन सिंह के पास से एक इंसास राइफल (मैगजीन में तीन गोलियां), एक 9एमएम पिस्तौल (मैगजीन में दो गोलियां), दो एयर गन, एक डबल बैरल गन, एक लाथोड गन का बॉडी पार्ट, एक इंसास एलएमजी की दोषपूर्ण मैगजीन, एक एसएलआर राइफल की मैगजीन, एक 7.62 एलएमजी की कटी हुई मैगजीन और एक लाथोड शेल और एक टीयर स्मोक शेल मिला है।

    मणिपुर पुलिस ने निंगथौजम चालाम्बा सिंह (28) को गिरफ्तार किया है। वह पहले पकड़े गए तीन उग्रवादियों का कमांडर है। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने केसीपी-पीडब्ल्यूजी के एक सक्रिय कैडर थांगमंगजम नाओबा सिंह (28) उर्फ पामुबा को इम्फाल वेस्ट जिले के मयांग लांगजिंग बाजार से गिरफ्तार किया। वह इंफाल क्षेत्र में पत्थर क्रशर, दुकानों और आम जनता से जबरन धन वसूली करता था। सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक कैडर निंगथौजम सुंदर सिंह उर्फ निंगथौबा उर्फ येनिंग (24) को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: संथाल और कोल्हान के जिलों में 23 को होगी गर्जन और बारिश
    Next Article बंद समर्थकों ने कांके चौक किया जाम, जमकर की नारेबाजी
    shivam kumar

      Related Posts

      हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

      July 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version