Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार का माैसम हुआ सुहाना, अगले दाे दिनाें के लिए अलर्ट
    राज्य

    बिहार का माैसम हुआ सुहाना, अगले दाे दिनाें के लिए अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में माैसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही पटना का माैसम सुहाना है। बादलाें की अटखेलियां जारी है। कभी हल्की धूप ताे कभी बादल छा रहे है। हल्की ठंडी हवा चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    19 मार्च की रात में गरज के साथ पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई, जिससे माैसम सुहाना हाे गया है। अगले 2 दिनों तक मौसम में बदलाव रहने की उम्मीद है। 21 और 22 मार्च को भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना जतायी जा रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च को रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि हाे सकती है। इसके साथ ही इन जिलाें में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 22 मार्च को अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, भभुआ और रोहतास में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    माैसम विभाग के अनुसार पटना समेत कई जिलों का माैसम बदला रहेगा ।पटना, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और खगड़िया में 20 मार्च से ही बादलों की गड़गड़ाहट और हल्की बारिश हाेगी। अगले दो दिनों में इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 और 22 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और शेखपुरा में भी बारिश और वज्रपात की संभावना है। 23 मार्च के बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 18°C से 24°C के बीच रहने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने ऑर्किड हॉस्पिटल में मंत्री राधाकृष्ण किशोर और महुआ माझी से की मुलाकात
    Next Article गठबंधन नहीं, बंगाल में अकेले लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

      May 9, 2025

      सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

      May 9, 2025

      छेड़ने वालों को मांद में घुसकर मारता है नया भारत: योगी आदित्यनाथ

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version