Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘द डिप्लोमैट’ की कमाई में उछाल, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की संख्या
    मनोरंजन

    ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई में उछाल, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की संख्या

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च को होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उतना कमाल नहीं दिखा पाई है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म टिकट खिड़की पर संघर्ष करती हुई नजर आई है। हालांकि, फिल्म के 10वें दिन से इसकी कमाई में कुछ सुधार देखने को मिला है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ सकती है।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, धीमी रफ्तार से चलने के बावजूद फिल्म ने अपने बजट को पार कर लिया है। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये था और अब तक यह अपने खर्च को कवर करने में सफल रही है।

    ‘द डिप्लोमैट’ एक भारतीय डिप्लोमैट की कहानी है, जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जो ‘भाग जॉनी’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में जॉन के अलावा सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे टैलेंटेड कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी एक भारतीय डिप्लोमैट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है। जॉन अब्राहम ने फिल्म में भारतीय डिप्लोमैट जेपी सिंह का किरदार निभाया है और इस भूमिका में वह पर्दे पर पूरी तरह से छा गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर ‘तुमको मेरी कसम’ का खराब प्रदर्शन, दर्शकों ने किया नजरअंदाज
    Next Article दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान के खिलाफ संसद में लाया गया महाभियोग संवैधानिक न्यायालय ने खारिज किया
    shivam kumar

      Related Posts

      अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ ‘केबीसी 17’ का प्रोमो रिलीज

      July 16, 2025

      ‘मालिक’ की धीमी पड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट

      July 15, 2025

      निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

      July 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version