Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»फ्लाईओवर रैंप निर्माण के विरोध में रांची बंद कराने सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग
    Jharkhand Top News

    फ्लाईओवर रैंप निर्माण के विरोध में रांची बंद कराने सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 22, 2025Updated:March 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सिरमटोली के पास बन रहे फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची बंद का आह्वान किया। सुबह से ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। रांची के अरगोड़ा, लोवाडीह, रातू के तिलता, पंडरा महावीर मंदिर सहित कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। रातू के तिलता में सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर एंबुलेंस को बाहर निकाला।

    आन्दोलन करने वालों का कहना है कि सिरमटोली सरना स्थल के पास रैंप का निर्माण कर सरना स्थल को छोटा कर दिया गया है। यहां पर सरहुल जुलूस में हजारों लोग शामिल होते है। वहीं, रांची बंद की वजह से राजधानी की सड़कों पर कम वाहन दिख रहे हैं। शहर में ऑटो का परिचालन बंद है। कहीं-कहीं इक्के दुक्के ऑटो नजर आ रहे हैं।

    कार और मोटरसाइकिल भी कम चल रहे हैं। मेन रोड, सर्कुलर रोड, कांके रोड, हरमू रोड, कोकर रोड, बूटी मोड़ से सुजाता चौक रोड, डोरंडा, हिनू सहित अन्य इलाकों में कुछ दुकानें भी नहीं खुली हैं।

    दूसरी ओर उपद्रवियों से निपटने के लिए शहर के सभी चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल के जवान तैनात हैं। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही चौक-चौराहे पर तैनात जवान को ब्रीफ भी कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि आदिवासी संगठन ने फ्लाईओवर के रैंप के विरोध में 22 मार्च को रांची बंद की घाेंषणा कर दी थी। इसको लेकर शुक्रवार शाम में संयुक्त आदिवासी संगठनों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला था। संयुक्त रूप से कहा गया था कि शनिवार का रांची बंद ऐतिहासिक होगा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपायुक्त ने ओलावृष्टि से प्रभावित इलाकों का ​दौरा किया, किसानों की जगी उम्मीद
    Next Article हम पंजाब किंग्स को सर्वश्रेष्ठ टीम बनाएंगे: रिकी पोंटिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version