Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ट्रंप प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी हत्याकांड के दस्तावेज सार्वजनिक किए
    दुनिया

    ट्रंप प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी हत्याकांड के दस्तावेज सार्वजनिक किए

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या से जुड़े दस्तावेजों का पुलिंदा सार्वजनिक कर दिया। हालांकि कैनेडी हत्याकांड से जुड़ी कई फाइलें पहले भी सार्वजनिक की जा चुकी हैं। बाइडेन प्रशासन के दौरान 13,000 दस्तावेजों का पुलिंदा देश के सामने सार्वजनिक किया गया था। मंगलवार को सार्वजनिक दस्तावेजों में कुछ हिस्से संपादित बताए गए हैं।

    सीएनएन की खबर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि कैनेडी की हत्या से संबंधित 80,000 पन्नों का रिकॉर्ड देखने के लिए लोग दशकों से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि ट्रंप ने इस साल जनवरी में दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद कैनेडी, रॉबर्ट एफ. कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्याओं से संबंधित हजारों फाइलों को सार्वजनिक करने संबंधी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

    राष्ट्रीय अभिलेखागार की वेबसाइट पर यह दस्तावेज मंगलवार शाम अपलोड किए गए। इस संबंध में टॉम समोलुक का कहना है कि सार्वजनिक किए गए दस्तावेज में कुछ भी नया नहीं है। कैनेडी की हत्या के लिए एक अकेला बंदूकधारी ली हार्वे ओसवाल्ड जिम्मेदार था। टॉम समोलुक हत्या रिकॉर्ड समीक्षा बोर्ड के उप निदेशक रहे हैं। 1990 के दशक में हत्या से संबंधित रिकॉर्ड का अध्ययन करने के लिए सरकार ने इस बोर्ड का गठन किया था। टॉम और दर्जनों लोगों की टीम ने 1994 और 1998 के बीच दस्तावेजों की नए सिरे से जांच की थी।

    उन्होंने कहा कि बोर्ड ने जिन अभिलेखों के संग्रह की समीक्षा की, उनमें से अधिकांश को सार्वजनिक कर दिया गया है। अगर दस्तावेजों में कुछ भी नया तथ्य होता तो बोर्ड तभी जारी कर देता। मंगलवार को सार्वजनिक किए गए दस्तावेज में कुछ भी नहीं है। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में लगभग 80,000 पृष्ठ पहले से वर्गीकृत अभिलेख हैं। उनको बिना किसी संशोधन के प्रकाशित किया जाएगा।

    वर्जीनिया विश्वविद्यालय के राजनीतिक अध्येता लैरी सबाटो ने कहा कि जो लोग इन दस्तावेजों से 61 साल बाद हत्याकांड के रहस्य से परदा उठने की उम्मीद कर रहे हैं, वे बुरी तरह निराश होने वाले हैं। कैनेडी की हत्या ने लंबे समय से षड्यंत्र के सिद्धांतों को हवा दी है। ऐसा करने में ट्रंप भी पीछे नहीं रहे। लैरी सुबाटो का टिप्पणी इस मायने में अहम है कि वह इस हत्याकांड पर किताब लिख चुके हैं। इस किताब का नाम है-द कैनेडी हाफ-सेंचुरी: द प्रेसीडेंसी, असैसिनेशन, एंड लास्टिंग लिगेसी ऑफ जॉन एफ. कैनेडी। जॉन एफ कैनेडी की 22 नवंबर, 1963 को गोली मार कर हत्या की गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपृथ्वी पर लौंटी सुनीता विलियम्स, नासा ने किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-आइए भारत
    Next Article अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स का राष्ट्रपति ट्रंप पर पलटवार
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान-भारत के मौजूदा तनाव ने अफगानिस्तान की चिंता बढ़ाई

      May 8, 2025

      तालिबान और एनआरएफ एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत

      May 8, 2025

      सिस्टीन चैपल से निकला काला धुआं, अब तक नहीं चुना गया नया पोप

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
      • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version