Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने कोलकाता में 18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
    देश

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में 18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, रेलवे और बंदरगाह अवसंरचना से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य पश्चिम बंगाल और पूरे पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी मजबूत करना और आर्थिक विकास को गति देना है।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इन परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा तथा लाखों लोगों का जीवन आसान होगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि खड़गपुर–मोरग्राम एक्सप्रेसवे के पूरा होने से पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। इसके साथ ही दुबराजपुर बाईपास तथा कांगशबाती और शिलाबाती नदियों पर बनने वाले बड़े पुलों से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लोगों को बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि देश में रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है और केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पश्चिम बंगाल इस अभियान में पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में रेलवे अवसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है ताकि यात्रियों और व्यापार दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम के बाद वह उस खुले मैदान में जाएंगे जहां बड़ी संख्या में बंगाल के लोग एकत्रित हुए हैं और वहां वह जनता से सीधे संवाद करेंगे तथा महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

    सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उद्घाटन की गई परियोजनाओं में पश्चिम बंगाल और झारखंड में एनएच-19 तथा पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के विभिन्न खंड शामिल हैं।

    इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार, यात्रा समय में कमी, भीड़भाड़ और प्रदूषण में कमी तथा क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलने और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।

    प्रधानमंत्री ने कई नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें एनएच-116ए पर 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर–मोरग्राम आर्थिक गलियारे के पांच पैकेज शामिल हैं। यह परियोजना खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित आर्थिक गलियारे का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी।

    इस गलियारे के बनने से खड़गपुर और मोरग्राम के बीच यात्रा दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा समय में करीब सात से आठ घंटे की बचत होगी। यह परियोजना एनएच-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से भी जुड़ेगी, जिससे बहु-कॉरिडोर कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

    प्रधानमंत्री ने एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास के निर्माण की आधारशिला भी रखी। इसके बनने से दुबराजपुर शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और यात्रा समय में लगभग एक घंटे की कमी आएगी।

    उन्होंने एनएच-14 पर कांगशबाती और शिलाबाती नदियों पर बनने वाले अतिरिक्त चार लेन वाले प्रमुख पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। इन पुलों से क्षेत्र में यातायात की सुगमता बढ़ेगी और माल ढुलाई को भी गति मिलेगी।

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने जहाजरानी और बंदरगाह क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर दो के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन किया, जिससे माल ढुलाई अधिक तेज, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल हो सकेगी। इस परियोजना से माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी और रेल लोडिंग प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने किडरपोर डॉक्स में जीर्णोद्धार परियोजना का भी उद्घाटन किया। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के अंतर्गत हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर पांच के मशीनीकरण सहित कई अन्य बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

    इन परियोजनाओं में कोलकाता डॉक सिस्टम में बैस्क्यूल ब्रिज का नवीनीकरण, किडरपोर डॉक-I (पूर्व) और डॉक-II (पूर्व) में जल निकासी प्रणाली के साथ यार्ड विकास, हावड़ा ब्रिज के स्तंभ से निमतला घाट तक कोलकाता नदी तट पर तटबंध संरक्षण कार्य तथा नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक आधुनिक नदी क्रूज टर्मिनल का निर्माण भी शामिल है।

    रेल क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने पुरुलिया से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।

    प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित छह रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया। इनमें कामाख्यागुरी, अनारा, तामलुक, हल्दिया, बरभूम और सिउरी स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ विकसित किया गया है।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें बेल्डा और दंतान के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और कलाइकुंडा तथा कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शामिल है। इन परियोजनाओं से ट्रेनों की सुरक्षा और समयबद्धता में सुधार होगा तथा रेल नेटवर्क की क्षमता भी बढ़ेगी।

    सरकार ने कहा है कि इन पहलों से पश्चिम बंगाल और पूरे पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को नई गति देने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश सहित 21 पार्षदों ने ली शपथ
    Next Article झारखंड विधानसभा: गोला-मुरी रोड की खराब हालत और जेलों में 4जी-5जी जैमर लगाने का मुद्दा उठा
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

      April 16, 2026

      पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

      April 16, 2026

      मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version