Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे ये दोनों सूचकांक रिकवरी कर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एवियशन और टाटा स्टील के शेयर 2.47 प्रतिशत से लेकर 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, कोल इंडिया, ओएनजीसी, मैक्स हेल्थकेयर और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,045 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 882 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,163 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 148.13 अंक की कमजोरी के साथ 74,415.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही पहले पांच मिनट में ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण यह सूचकांक गिर कर 74,384.61 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 38.93 अंक की बढ़त के साथ 74,602.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 35 अंक टूट कर 23,116.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण यह सूचकांक थोड़ी ही देर में गिर कर 23,098 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से पहले 15 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक सुधर कर हरे निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 39.20 अंक की मजबूती के साथ 23,190.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,563.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 488.05 अंक यानी 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,151.10 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Next Article एनएच-49 पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में कोर्ई बदलाव नहीं

      April 29, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      April 29, 2026

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      April 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
      • ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर
      • भागलपुर में मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल
      • घर से बाहर ले जाकर वृद्ध की गोली मारकर हत्या
      • सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में कोर्ई बदलाव नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version