Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ईवीएम पर सिर फुटव्वल तेज, सर्वदलीय बैठक बुलाएगा चुनाव आयोग
    देश

    ईवीएम पर सिर फुटव्वल तेज, सर्वदलीय बैठक बुलाएगा चुनाव आयोग

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठे सियासी सवालों को तूल पकड़ता देख चुनाव आयोग ने अब इस पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है।

    विपक्षी पार्टियों के नेता सोमवार को निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचे और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में ‘पूर्ण अविश्वास’ जताते हुए आगामी चुनावों में वीवीपीएटी (पेपर ट्रेल ऑफ वोटिंग) तथा मतपत्र के इस्तेमाल की मांग की। फरवरी-मार्च में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव तथा रविवार को विभिन्न राज्यों में हुए उप चुनावों के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा वाम दलों सहित 13 विपक्षी पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से मुलाकात की।

    वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने यहां बैठक के बाद कहा, “हालिया चुनावों में जो कुछ हुआ, उसे देखते हुए चाहे वह जनता हो या राजनीतिक पार्टी, सबका ईवीएम पर से विश्वास उठ गया है। इसलिए, निर्वाचन आयोग को ईवीएम के बदले पुरानी बैलट पेपर प्रणाली का ही इस्तेमाल करना चाहिए।”

    उन्होंने कहा, “13 पार्टियों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग के समक्ष ईवीएम के बारे में अपने विचार रखे। हमने उनसे कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव तब तक संभव नहीं है, जबतक ईवीएम का इस्तेमाल बंद नहीं कर दिया जाता।”

    कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने ईवीएम को लेकर चिंता पर चर्चा के लिए जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है।

    उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग ने हर राजनीतिक पार्टी की बात ध्यान से सुनी और सबकी शिकायत एक ही थी-ईवीएम पर से विश्वास उठना। निर्वाचन आयोग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी और वह हमारी चिंता की गंभीरतापूर्वक पड़ताल करेगा।”

    विपक्षी पार्टियों खासकर कांग्रेस, मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग पर ईवीएम से ‘छेड़छाड़’ करने तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

    निर्वाचन आयोग से विपक्षी पार्टियों की यह मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्वाचन आयोग पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पक्ष लेने का आरोप लगाने के एक दिन बाद सामने आई है।

    केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि ‘ईवीएम की खराबी’ समझकर जिसे खारिज किया जा रहा है, वह वास्तव में ईवीएम से की गई छेड़छाड़ है, जिसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि अन्य पार्टियों के वोट भाजपा को मिलें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसनसनीखेज: गोलगप्पे नहीं खिलाने पर युवक को मार डाला
    Next Article अमला का हमला: पंजाब का विजयरथ जारी, बैंगलौर को 8 विकेट से हराया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

    July 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

    July 1, 2025

    ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version