Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»कुख्यात लवकुश शर्मा गिरफ्तार
    रांची

    कुख्यात लवकुश शर्मा गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 14, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को रांची पुलिस ने गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित चंदननगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अंडरग्राउंड लवकुश शर्मा हाल के दिनों में रांची के कई लोगों से फोन पर रंगदारी मांग रहा था। कई कारोबारी एवं बिल्डर उसे मदद के तौर पर प्रति माह पांच से दस हजार रुपये भी दे रहे थे। पुलिस के हाथ लवकुश का वह फोन नंबर लग गया था, जिससे वह बातचीत करता था। उसी आधार पर पुलिस ने नंबर को ट्रैस करना शुरू किया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लवकुश कोलकाता के हुगली स्थित चंदननगर के एक फ्लैट में रह रहा है। इस जानकारी के बाद एसएसपी ने अफसरों संग बैठक की और रणनीति बनायी। इसके बाद एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने एक टीम का गठन किया। टीम को डीएसपी विकासचंद्र श्रीवास्तव लीड कर रहे थे। टीम में पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अजय सिंह, जेएसआइ पिठोरिया विकास कुमार, साह फैजल खान और क्यूआरटी की टीम थी। सभी को छह अप्रैल को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। टीम करीब छह दिनों से चंदननगर में घात लगाये बैठी थी। रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड समेत तमाम स्थानों पर नजर रख रही थी। गुरुवार सुबह लवकुश को पुलिस ने ट्रैस कर लिया। उसे जानकारी मिली कि लवकुश टेपों पर सवार होकर चंदननगर स्टेशन जा रहा है। पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया और चंदननगर स्टेशन के पास चलते टेंपो से गिरफ्तार कर लिया।
    कई सफेदपोशों और मददगारों के नाम बताये लवकुश ने
    गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लवकुश को सड़क मार्ग से रांची ले आयी। गुरुवार शाम पांच बजे के करीब उसे लेकर पुलिस रांची पहुंची। यहां पहुंचते ही उससे पूछताछ शुरू हो गयी है। एसएसपी ने लवकुश से पूछताछ की है, जिसमें लवकुश ने कई बड़े सफेदपोश लोगों का नाम बताया है। लवकुश ने बताया कि किस प्रकार उसने इंजीनियर समरेंद्र प्रसाद गोलीकांड को अंजाम दिया था। बताते चलें कि लवकुश को पुलिस विभाग के ही अधिकारी संरक्षण देते थे और उसे हर सूचना उपलब्ध कराते थे।
    पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम
    पुलिस को लवकुश शर्मा की तलाश लंबे समय से थी। पुलिस ने लवकुश पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। बाद में पुलिस ने इनाम की राशि दो लाख रुपये करने की अनुशंसा की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलिट्टीपाड़ा झामुमो का
    Next Article एक जेसीबी सहित 10 ट्रैक्टर फूंके, एक बाइक भी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    May 21, 2026

    रांची टेंडर घोटाला मामला: ईडी केस में आरोपित इंजीनियर सिद्धांत कुमार ने किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत

    May 20, 2026

    रांची में इ-डिटेक्शन सिस्टम की तैयारी, पेंडिंग ट्रैफिक चालान वसूलने की कवायद तेज

    May 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कोलकाता निवासी जफर रियाज काे एनआईए ने दबाेचा
    • नेपाल में सत्तारूढ़ दल के सांसद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
    • ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी
    • नेपाल के पूर्व गृहमंत्री सुदन गुरूंग के खिलाफ समिति ने शुरू की जांच
    • दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर प्रति बैरल के पार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version