Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छेड़छाड़ का शिकार होने बाद युवती बोली, BJP को वोट देने का मिला परिणाम
    Top Story

    छेड़छाड़ का शिकार होने बाद युवती बोली, BJP को वोट देने का मिला परिणाम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 13, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के मेरठ में बुधवार रात बीजेपी विधायक के गुर्गों ने पीवीएस रोड पर खुलेआम गुंडई की। मंगेतर के साथ बाइक पर घर लौट रही युवती को रोक लिया और पूछताछ के बहाने मॉरल पुलिसिंग शुरू कर दी। युवती से छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर उसके मंगेतर को पीटा।

    पुलिस दोनों पक्ष को चौकी लेकर आई तो भाजपाइयों ने युवती के मंगेतर को चौकी में घुसकर मारा। रही-सही कसर मेडिकल थाना प्रभारी ने पूरी कर दी और पीड़ितों को ही लॉकअप में डाल दिया। इस दौरान पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने बीजेपी को वोट दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ भाजपा के समर्थकों ने मारपीट की और परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं चौकी में पिटाई की गई और अब सुनवाई भी नहीं हो रही है। शास्त्रीनगर के-ब्लाक निवासी युवती एक प्राइवेट बैंक में काम करती है। लोहियानगर निवासी युवक के साथ युवती की शादी तय हो चुकी है।

    बैंक में ज्यादा काम होने के कारण युवती को बुधवार को देर हो गई। युवती को लाने के लिए परिजनों ने उसके मंगेतर को बैंक भेजा। रात करीब 9.30 बजे के आसपास युवती का मंगेतर हरीश अपने भाई के साथ युवती को लेकर के-ब्लाक पहुंचा। हरीश अपनी मंगेतर से बात कर रहा था कि इस दौरान दो बाइकों पर सवार कुछ युवक वहां पहुंच गए।

    उन्होंने युवती पर अश्लील कमेंट किया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उससे हरीश के साथ खड़े होने का कारण पूछा और अभद्रता की। हरीश ने युवती को दोबारा बाइक पर बैठा लिया और घर तक छोड़ दिया।

    इस दौरान वापस लौटते समय आरोपियों ने हरीश और उसके भाई अवनीश को घेरकर जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को पीवीएस चौकी ले आई। आरोपियों ने अपने कुछ साथियों को कॉल करके बुला लिया। रात करीब 10.30 बजे के आसपास दर्जनों युवकों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और पुलिस के सामने ही हरीश और उसके भाई को पीटा। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

    यहां पर भी पुलिस ने अपना रंग दिखा दिया। बीजेपी नेताओं के दबाव में पुलिस ने पीड़ितों को ही लॉकअप में बंद कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया, जबकि हरीश की मंगेतर आरोपियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाती रही।

    थाना प्रभारी मेडिकल ने तो सुप्रीम कोर्ट और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आदेशों की भी हवा निकाल दी। पीड़िता की सुनवाई की जगह विधायक के गुर्गों की सत्ता थाने में चली। दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की बात कहकर थानेदार धर्मेंद्र सिंह ने पल्ला झाड़ लिया।

    पीड़िता की ओर से भाजपा विधायक के नजदीकी सागर पोसवाल, विनोद गुर्जर निवासी काजीपुर और अंकित के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं आरोपियों ने भी मारपीट की तहरीर दी है। देर रात तक आरोपी भाजपा समर्थकों को नहीं पकड़ा गया था।

    हरीश और उसके भाई को करीब दो घंटे तक मेडिकल कालेज के लॉकअप में बंद रखा गया। रात करीब एक बजे उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया। यहां भाजपा के समर्थक पहले से ही मौजूद थे। भाजपा समर्थकों ने परिजनों को थाने में अंदर नहीं जाने दिया और धमकी दी कि चुपचाप नहीं बैठे तो इंतजाम कर देंगे। परतापुर में जो हाल पुलिस का किया है, वही हाल तुम्हारा हो जाएगा। इसके बाद हरिश के परिजन डर की वजह से थाने के बाहर खड़े हो गए।

    एसओ ने तीन बार लिखवाई तहरीर

    एसओ मेडिकल धर्मेंद्र सिंह घटना की जानकारी पर थाने पहुंचे। अपने कार्यालय में युवती से बातचीत की। युवती ने बयान दिया कि भाजपा समर्थकों ने छेड़छाड़ की थी। इसके बावजूद थानेदार युवती पर ही दबाव बनाते रहे और कहा कि दोनों ओर से तहरीर है और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवती और हरीश के परिजनों से अलग-अलग तीन बार तहरीर लिखवाई गई।

    मामले की जानकारी नहीं है

    प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। इस तरह से पूछताछ करने और प्रेमी युगल से मारपीट करने का अधिकार किसी को नहीं है। युवती की शिकायत पर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी।
    आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी मेरठ।

    भाजपा नेताओं से है सागर की नजदीकी

    सागर पोसवाल ने अपने फेसबुक वॉल पर कई भाजपा नेताओं के पोस्टर और उनके विचार शेयर कर रखे हैं। इससे प्रतीत होता है कि वह भाजपा नेताओं का नजदीकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेलों में जासूस: भारतीय जेलों में बंद 30 PAK जासूस और 235 पाकिस्तानी
    Next Article ओलंपिक तैयारियों से बाहर किए जाने को सुशील कुमार ने सही ठहराया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया

    May 20, 2026

    शास्त्रों के अनुसार आचरण ही समाज को दिशा देता है : प्रधानमंत्री मोदी

    May 20, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

    May 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया
    • शास्त्रों के अनुसार आचरण ही समाज को दिशा देता है : प्रधानमंत्री मोदी
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
    • भाजपा ने संविधान खत्म कर दिया : राहुल गांधी
    • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version