Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»जानिए इंडीपॉप गायिका उषा उत्‍थुप को किससे है पहला प्‍यार
    बॉलीवुड

    जानिए इंडीपॉप गायिका उषा उत्‍थुप को किससे है पहला प्‍यार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 18, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कसौली (हिमाचल प्रदेश): देश में इंडीपॉप और जैज म्‍यूजिक को सफल बनाने में उषा उत्थुप का बेहद अहम योगदान है। उनकी दमदार आवाज उनकी पहचान है, लेकिन उनके करियर के शुरुआत में एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें अपनी आवाज को लेकर खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

    वह सिर्फ गाना चाहती थीं और उनके इसी जुनून ने उनके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उषा हिंदी से लेकर तमिल, अंग्रेजी और फ्रांसीसी सहित कुल 17 भाषाओं में गा सकती हैं और वह कहती हैं कि उन्होंने कभी भाषा को अपने करियर में आड़े नहीं आने दिया।

    क्लब सिंगर के रूप में संगीत की पारी शुरू कर स्टेज सिंगिग को देश में लोकप्रिय बनाने वालों में उषा भी शुमार हैं। ‘दोस्तों से प्यार किया’, ‘रंबा हो हो हो’ और ‘डार्लिग’ जैसे धुंआधार गानों से छाप छोड़ चुकीं उषा उत्थुप का पहला प्यार रेडियो रहा है। उनका मानना है कि वीडियो कभी भी ऑडियो की जगह नहीं ले सकता।

    उन्होंने कसौली में रिदम एंड ब्लूज महोत्सव 2017 से इतर आईएएनएस के साथ साक्षात्कार में कहा, “रेडियो मेरा पहला प्यार है और मेरा मानना है कि वीडियो कैन नेवर कील्ड रेडियो। रेडियो का चार्म अब भी बरकरार है। लोग अब भी गाने सुनने के लिए टीवी के बजाए रेडियो सुनना पसंद करते हैं।”

    उषा की आवाज के देश में ही नहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी कम दीवाने नहीं हैं। उनकी आवाज उनकी पहचान बन गई है।वह कहती हैं, “मैंने जब शुरुआत में गाना शुरू किया तो मेरी आवाज के भारीपन और वाइब्रेंट अंदाज की खासा आलोचना हुई थी। लीक से हटकर प्रचलन में आई चीजों को शुरू में विरोध का सामना करना पड़ता है। मुझसे फैमिनिन अंदाज में गाने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन जो और जैसा मैं गा सकती थी, मैंने गाया। मैंने अपनी इसी कमजोरी को अपनी ताकत बना ली। खुश हूं कि लोगों ने मेरी आवाज को पसंद किया।”

    उषा पिछले 47 वर्षो से संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान इंडस्ट्री में कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिसे लेकर उनका रुख उम्मीदों से भरा हुआ है। उषा कहती हैं, “मैं पिछले 47 वर्षो से इस क्षेत्र में हूं और इस दौरान कई बदलाव देखने को मिले हैं। देश की युवा पीढ़ी काफी प्रतिभाशाली है और इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं देखने को मिल रही हैं। मैं तो मानती हूं कि जिसमें प्रतिभा है वह टिका रहेगा, बाकी सब दौड़ से बाहर हो जाएंगे।”

    उषा की दमदार आवाज के साथ उनकी सिल्क साड़ी और बड़ी-सी बिंदी भी खासा चर्चा में रही है। अपने इस लुक के बारे में वह कहती हैं, “इंडस्ट्री में मुझे इतना समय हो गया है, लेकिन अभी भी लोग मेरे लुक के बारे में पूछते हैं और मैं बस इतना कहती हूं कि मैं एक मध्यमवर्गीय दक्षिण भारत परिवार में पली-बढ़ी हुई हूं। मुझे पहनावे में साड़ी से आगे कुछ सूझता नहीं। यही मेरी पहचान है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी सरकार ने फिर लिया बड़ा फैसला, बदल डाला लखनऊ की कई सड़कों के नाम…
    Next Article इस साल भी झमाझम बरसेगा मानसून
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ

    May 9, 2025

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

    May 7, 2025

    ‘दोस्ताना-2’ में बड़ा बदलाव, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की जगह श्रीलीला-विक्रांत मैसी

    May 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version