Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»धर्मांतरण रोकें, सरना कोड लागू करायें
    रांची

    धर्मांतरण रोकें, सरना कोड लागू करायें

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने रघुवर सरकार पर धर्मांतरण रोकने और सरना कोड लागू कराने का दबाव बढ़ा दिया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को हुई एसटी मोर्चा की बैठक में मोर्चा के नेताओं ने वहां मौजूद मुख्यमंत्री रघुवर दास से सरना कोड लागू करने और धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि जब तक धर्मांतरण पर रोक नहीं लगेगी, सरना धर्मावलंबियों का विकास नहीं होगा। उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति नहीं सुधर पायेगी। विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि झारखंड में मिशन के तहत धर्मांतरण कराया जा रहा है। धर्मांतरण रोकने के लिए भाजपा जनआंदोलन शुरू करेगी। भाजपा के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जायेंगे।
    एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि झारखंड में 26 फीसदी आदिवासी रहते हैं। सरना कोड लागू नहीं होने के कारण इनका हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कर इसाई बनने वाले लोग अल्पसंख्यकों और आदिवासियों दोनों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। मोर्चा के माध्यम से भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। रामकुमार पाहन ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बाप-बेटा की राजनीति नहीं चलने वाली है। जनता समझ चुकी है कि झामुमो पेट और भोग की राजनीति करता है।
    10 मई को कोल्हान में एसटी मोर्चा की बैठक
    बैठक में आदिवासियों के धार्मिक स्थल (सरना-मसना) की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण का निर्णय हुआ। 10 मई को कोल्हान में एसटी मोर्चा की बैठक करने का फैसला लिया गया। संचालन मोर्चा के महामंत्री बिंदेश्वर उरांव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश उरांव ने किया। बैठक में विधायक मेनका सरदार, हरेकृष्ण सिंह, कमलेश उरांव, सुनील फकीरा कच्छप, अशोक बड़ाइक, अशेष बारला, नकुल तिर्की, शोभा सामंत, लखन मार्डी, प्रेम सागर मुंडा, अनु लकड़ा, मोहन सिंह चेरो, लखी हेंब्रम, सुरेश मुर्मू, रमेश टुडू, मनोज नगेसिया, सुमन कच्छप, नूतन पाहन, सिदाम सिंह मुंडा, जगरनाथ भगत, दिलीप हेंब्रम और बिशु टुडू मौजूद थे।

    विकास विरोधी ताकतें फैला रहीं भ्रम: रघुवर 

    मोर्चा की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जनजाति समाज के बीच विकास विरोधी ताकतें भ्रम और संशय की स्थिति पैदा करके समाज और राज्य का विकास रोकना चाहती हैं। इसे दूर कर विकास के मार्ग को प्रशस्त करने का काम अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 सालों के बाद भी झारखंड के जनजाति समाज के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांवों में सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाये हंै। केंद्र और राज्य सरकार की अधिकांश योजनाएं इसी समाज के लिए बन रही हैं। सीएम ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता गांव की जनता को बिचौलियों से मुक्त करा कर सरकार की योजनाओं से सीधे लाभान्वित करायें। उन्होंने जनजाति समाज की संस्कृति से खिलवाड़ करनेवाली ताकतों से भी समाज को सचेत रहने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई की लगातार छठीं जीत, दिल्ली को 14 रन से हराया
    Next Article निवेशकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान, बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    March 15, 2026

    रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला, 19 मार्च तक बारिश-आंधी की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    March 15, 2026

    नशे पर नकेल के लिए हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स : योगेंद्र महतो

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित, 9 से 29 अप्रैल तक मतदान, 4 मई को नतीजे
    • रांची में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान, बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन
    • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम
    • रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला, 19 मार्च तक बारिश-आंधी की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
    • नशे पर नकेल के लिए हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स : योगेंद्र महतो
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version