Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»योगी सरकार ने मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में कई अहम फैसले किये
    Top Story

    योगी सरकार ने मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में कई अहम फैसले किये

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 11, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में किसानों के लिए कई अहम फैसले करने के साथ ही उप्र के विकास प्राधिकरणों में धांधली रोकने के एक बड़े फैसले पर मुहर लगाई। कैबिनेट में लिए गए एक अहम फैसले के मुताबिक, 15 जून तक राज्य की 85 हजार किलोमीटर सड़कों को गढ्ढा मुक्त बनाया जाएगा।

    कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। सिद्घार्थ नाथ सिंह ने बताया कि इस बात पर मुहर लगी कि अब विकास प्राधिकरण में 10 करोड़ के ऊपर की धनराशि के हर काम का ऑडिट सीएजी से कराया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि बैठक में सभी विकास कार्यो का सीएजी से ऑडिट कराने पर काफी जोर दिया गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद प्राधिकरण की भी जांच होगी। 10 करोड़ से ऊपर के सभी कामों की जांच होगी।

    कैबिनेट ने प्रदेश में अक्टूबर 2018 से सभी जिलों में 24 घंटे बिजली देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बिजली विभाग से जुड़े एक और मामले को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की। अब प्रदेश में खराब विद्युत ट्रांसफार्मर 72 घंटे की बजाय 48 घंटों में बदले जाएंगे।

    इसके साथ ही 15 जून तक उत्तर प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई। प्रदेश सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए घोषणा की है। 85 हजार किमी सड़कें 15 जून तक गढ्ढा मुक्त की जाएंगी।

    प्रदेश सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक मंगलवार को पूर्वाह्न् 11 बजे से लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

    कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कैबिनेट बैठक में केंद्र के साथ समझौता कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। ‘पॉवर फॉर ऑल’ स्कीम के एमओयू ड्राफ्ट को तैयार कर लिया गया है, जिस पर केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच करार होना है।

    शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में इस एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने पर 2018 तक सभी को 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

    शर्मा ने बताया कि कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, अब ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे, तहसील में 20 घंटे और जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। खराब ट्रांसफर्मर की शिकायत पर उसे 48 घंटे के भीतर बदला जाएगा।

    उन्होंने बताया कि सरकार ने बिजली बिल में किसानों को राहत देने का फैसला किया है। बिजली पर लगने वाले सरचार्ज को माफ कर दिया गया है, जबकि 10 हजार से ऊपर वाले बकाये को किसान अब चार आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं।

    आलू की खेती करने वाले किसानों के बारे में शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि सरकार अब एक लाख मीट्रिक टन आलू किसानों से खरीदेगी। इसके लिए जिलाधिकारियों को जिला स्तर पर आलू खरीद केंद्र तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

    गन्ना किसानों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि गन्ना किसानों का पुराना बकाया 120 दिन में और वर्तमान बकाया 14 दिन के भीतर सुनिश्चित कराया जाएगा। इस काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरैपर निकी के एक्स को उनकी नई गर्लफ्रैंड की वजह से जाना पड़ा हॉस्पिटल
    Next Article अर्जेटीना ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच बाउजा को बर्खास्त किया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने

    March 16, 2026

    धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

    March 16, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद में नई टीम की शुरुआत, अध्यक्ष नौशीन खान सहित 22 वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
    • ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम
    • काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    • मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version