Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर की मुलाकात, खेल मैदान और सरकारी सहयोग का दिया भरोसा
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर की मुलाकात, खेल मैदान और सरकारी सहयोग का दिया भरोसा

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड की उभरती अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित अनुष्का कुमारी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अनुष्का को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्पोर्ट्स किट प्रदान की और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान सीएम ने बड़ा एलान करते हुए रांची के ओरमांझी प्रखंड स्थित अनुष्का के पैतृक गांव रुक्का में एक खेल मैदान विकसित करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।

    संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक का सफर अनुष्का कुमारी की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। उनके पिता दिव्यांग हैं और मां दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाती हैं। गरीबी और अभावों के बीच अनुष्का ने फुटबॉल के प्रति अपने जुनून को कम नहीं होने दिया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में उन्हें सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आर्थिक तंगी किसी भी खिलाड़ी के आड़े नहीं आएगी और अनुष्का के परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से तुरंत जोड़ा जाएगा।

    आगामी लक्ष्य: एशियाई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता अनुष्का ने भूटान में आयोजित सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप में सर्वाधिक 7 गोल दागकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता था। वह अब मार्च 2026 में चीन में होने वाली एशियाई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। फिलहाल वह हजारीबाग के आवासीय फुटबॉल केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं और इस साल 10वीं की परीक्षा भी देंगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओडिशा में बड़ा हादसा: ढेंकनाल की पत्थर खदान में गिरी विशाल चट्टान, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
    Next Article बांग्लादेश में हिंदू नेता का नामांकन रद्द, चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवाल
    shivam kumar

      Related Posts

      नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे न्यायिक अधिकारी, कोर्ट कैंपस से समाहरणालय तक निकाली प्रभातफेरी

      January 5, 2026

      चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

      January 5, 2026

      अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      January 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को बताया भारतीय संस्कृति का प्रतीक
      • नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे न्यायिक अधिकारी, कोर्ट कैंपस से समाहरणालय तक निकाली प्रभातफेरी
      • चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
      • अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
      • ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version