Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»आइपीएल 10: पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के नाम
    क्रिकेट

    आइपीएल 10: पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के नाम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल-10 में जीत के साथ शुरूआत की है। यहां खेले गए पहले मैच में उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 35 रन से हरा दिया। 208 रन के टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 172 रन पर आॅलआउट हो गई।
    ऐसे गिरे आरसीबी के विकेट…
    मैच में बेंगलुरु को पहला झटका 5.4 ओवर में लगा, जब राशिद खान ने अपने पहले ही ओवर में मनदीप सिंह (24) को बोल्ड कर कढछ का अपना पहला विकेट लिया। दूसरा विकेट अगले ही ओवर में गिर गया। जब 6.3 ओवर में दीपक हुडा ने क्रिस गेल (32) को आउट कर दिया। डेविड वॉर्नर ने बाउंड्री के बिल्कुल करीब उनका गजब का कैच लपका।बेंगलुरु का तीसरा विकेट 11.4 ओवर में गिरा, जब एक रिस्की रन लेने की कोशिश में केदार जाधव (31) रन आउट हो गए। बेन कटिंग के सीधे थ्रो की वजह से उन्हें लौटना पड़ा। चौथे विकेट के रूप में ट्रेविस हेड (30) 12.5 ओवर में आउट हुए। राशिद खान की बॉल पर हेड को युवराज सिंह ने कैच कर लिया। इस वक्त टीम का स्कोर 126/4 रन था। अगले ही ओवर में दो रन बाद टीम को पांचवां झटका लगा। जब नए बैट्समैन के रूप में आए सचिन बेबी (1) 13.4 ओवर में बिपुल शर्मा की बॉल पर हेनरिक्स को कैच दे बैठे। छठवां विकेट 154 रन के स्कोर पर गिरा, जब 16.5 ओवर में भुवनेश्वर की बॉल पर युवराज ने स्टुअर्ट बिन्नी (11) का कैच ले लिया। इसी ओवर की तीसरी बॉल पर बिन्नी को एक जीवनदान भी मिला था, हालांकि वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। 18वें ओवर में लगातार दो बॉल पर बेंगलुरु के दो विकेट गिरे। आशीष नेहरा के इस ओवर की तीसरी बॉल पर वाटसन (22) हेनरिक्स को कैच दे बैठे। अगली ही बॉल पर नेहरा ने श्रीनाथ अरविंद (0) को बोल्ड कर दिया।
    कैसे आउट हुए थे हैदराबाद के प्लेयर्स
    मैच में बेंगलुरु के कप्तान शेन वाटसन ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद से पहले बैटिंग करने के लिए कहा। अनिकेत चौधरी के नाम पर आइपीएल-10 का पहला विकेट रहा। उन्होंने 1.4 ओवर में डेविड वॉर्नर को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया। शिखर धवन ने 6वें ओवर के दौरान शेन वाटसन की बॉल पर 4 चौके लगाए। इस ओवर में 17 रन बने। पहला विकेट गिरने के बाद जब 10 ओवर तक दूसरा विकेट नहीं गिरा तो वाटसन ने सातवें बॉलर के रूप में स्टुअर्ट बिन्नी को लेकर आए। बिन्नी ने आते ही टीम को दूसरी सफलता दिला दी। उन्होंने 10.3 ओवर में शिखर धवन (40) को सचिन बेबी के हाथों बाउंड्री के पास कैच करा दिया।अनिकेत चौधरी के फेंके 13वें ओवर में कुल 18 रन बने। इसी ओवर की आखिरी बॉल पर श्रीनाथ अरविंद ने युवराज का कैच छोड़ दिया। इस वक्त युवी 27 रन पर खेल रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमी पानी की नहीं, प्रबंधन की है
    Next Article लहर-लहर लहराया झंडा बजरंगबली का…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
    • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
    • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
    • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version